{"_id":"602f59408ebc3ee90c1d7bc9","slug":"faridabad-gym-trainer-and-girl-murder-case-accused-whatsapp-call-to-friend-after-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या के बाद कातिल ने इस शख्स को की थी व्हाट्सएप कॉल, कहा था-बड़ा कांड..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या के बाद कातिल ने इस शख्स को की थी व्हाट्सएप कॉल, कहा था-बड़ा कांड..
Fri, 19 Feb 2021 11:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
जिम ट्रेनर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी-1 स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार रात हुए जिम ट्रेनर और टीचर हत्याकांड में पुलिस आरोपियों की तलाश दिल्ली-एनसीआर में कर रही है। दबिश जारी है। घटना के बाद से ही आरोपी की लोकेशन एनसीआर में मिल रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने हत्या को योजना के तहत अंजाम दिया। मामले में आरोपी प्रकाश ने कार की पिछली सीट पर बैठकर दोनों पर गोली चलाई थी।
घटनास्थल की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य आरोपी प्रकाश मृतका मयंका को करीब पांच साल से जानता था। जबकि जिम ट्रेनर लोकेश और मयंका में कुछ समय पहले ही जान पहचान हुई थी। लोकेश एनआईटी-3 स्थित एक जिम में बतौर ट्रेनर कार्य किया था। उसी जिम में मयंका भी जाती थी।
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन महीने पहले मयंका ने जिम छोड़ दी थी। वहीं, लोकेश ने भी दूसरी जिम में बतौर ट्रेनर काम शुरू कर दिया था। आरोपी को शक था कि मयंका और जिम ट्रेनर लोकेश के बीच नजदीकी थी। वह जिम छोड़ने के बाद भी संपर्क में थे। आरोपी प्रकाश की छवि भी आपराधिक प्रवृत्ति की बताई जा रही है। वह क्रिकेट मैच में सट्टा लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद दोस्त को किया था व्हाट्सएप कॉल
आरोपी प्रकाश ने दोनों की हत्या के बाद अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि एक बड़ा कांड कर दिया, वह जल्दी एनआईटी-1 मार्केट आए। इसी बीच आरोपी का दोस्त गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद प्रकाश और वारदात में सहयोग देने वाले अन्य दोस्त लक्की को वह दिल्ली छोड़कर आया।

बीके अस्पताल में जुटे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को साजिश के तहत बुलाया था
आरोपी ने लोकेश और मयंका को साजिश के तहत एनआईटी मार्केट में मिलने के लिए बुलाया था। लोकेश अपने घर से अपनी सात दिवसीय नवजात बच्चे का डायपर लेने की बात कह कर निकला था। जबकि मयंका किताब खरीदने की बात कह कर। लोकेश कार लेकर पहुंचा और मयंका स्कूटी से पहुंची। मौके पर ही आरोपी प्रकाश मौजूद था। फोरेंसिक टीम के मुताबिक आरोपी ने पिछली सीट पर बैठकर दोनों को गोली मारी है। उसने पहले लोकेश की हत्या की और बाद में मयंका को गोली मारी। इस दौरान कार के चारों शीशे बंद थे। मार्केट में शाम के समय चहलपहल ज्यादा थी, इस कारण किसी ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी।