फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शातिर लुटेरा: तीन रुपये की गोली से करता देता था हजारों की लूट, जेब में पुड़िया रख ढूंढता था शिकार

Fri, 09 Dec 2022 08:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Dec 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing people by feeding them sleeping pills arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नींद की गोली खिलाकर लोगों को लूटने वाले आरोपी ने क्राइम ब्रांच के सामने कई खुलासे किए हैं। अभी तक की जांच में सामने आया आरोपी 50 रुपये में नींद की गोली का एक पत्ता खरीदता था। 100 एमजी की चार गोलियों को पीसकर चाय या शीतल पेय में मिलाकर पिला देता था। एक गोली खरीदने पर तीन रुपये की मिलती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया दो पुड़िया हमेशा साथ में रखता है। एक बार में ज्यादा पैसा नहीं मिलने पर तुरंत ही दूसरे शिकार की खोज में जुट जाता था।

Accused of robbing people by feeding them sleeping pills arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

आरोपी करीब दस साल पहले गांव से काम की तलाश में दिल्ली आया था। किसी तरह आरोपी ऐसे गिरोह के साथ जुड़ गया जो लोगों को लूटने का काम करते थे। जीआरपी गाजियाबाद ने आरोपी को चार केसों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी दो साल तक जेल में रहा । यहां आरोपी का संपर्क नशा पिलाकर या सुंघाकर लूटपाट करने वालों से हुआ। इसके बाद आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया वह 50 रुपये में 100 एमजी की नींद की गोली का एक पत्ता खरीद लेता है और चार गोलियों को पीसकर एक पुड़िया से एक शिकार करता है।

Accused of robbing people by feeding them sleeping pills arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लूटा एक युवक आज तक घर नही पंहुचा
क्राइम इंचार्ज ब्रह्मप्रकाश ने बताया आरोपी ने करीब 2 महीने पहले सेक्टर 8 निवासी मुकेश नाम के एक युवक के साथ नशीला प्रदार्थ पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मुकेश को नशे की हालत में ही कहीं फेंक कर चला गया। घटना के दो महीने बाद भी पीडित मुकेश अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। पुलिस आज भी उसें ढूंढ रही है। मुकेश के भाई बबलू ने सेक्टर 8 थाने में मुकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच के दौरान पाया मुकेश के मोबाइल को आरोपी विजय के गांव में रहने वाला सुभाष नाम का व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है। सुभाष ने पूछताछ में बताया आरोपी विजय को जानता है। विजय से मोबाइल 2000 रुपये में खरीदा था। विजय ने पूछताछ में बताया उसने 2 महीने पहले मुकेश के साथ लूटपाट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसे नशें की हालत में सडक किनारे फेंक कर फरार हो गया था। उसे अंदेशा है कि उसने गलती से मुकेश को नशे की ओवर डोज दे दी थी। हो सकता है वह नशे से बाहर ही ना आया हो या कोमा में चला गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accused of robbing people by feeding them sleeping pills arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ज्यादातर पुरुषों को ही बनाता था निशाना
आरोपी ने ज्यादातर पुरुषों को ही अपना निशाना बनाता था। वह बस स्टैंड के आसपास गांव जाने वालों पर नजर रखता था। उनसे दोस्ती करने के बाद नशीली चाय पिलाकर लूट लेता था। एक बार में 40 से 50 हजार रुपये, नए कपडे व मोबाइल मिल जाता था। पूर्वांचल की बोली देखकर आराम से बाहरी लोग उसके झांसे में आ जाते थे।

विज्ञापन
Accused of robbing people by feeding them sleeping pills arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

एक निजी अस्पताल से सीनियर डॉ. कुलराज मिश्रा का कहना है सामान्य तौर पर नींद ना आने पर पांच एमजी की गोली लोगों को दी जाती है। 100 एमजी की चार गोली से आदमी करीब आठ घंटे कर गहरी नींद में जा सकता है। नींद की गोली की ओवर डोज से आदमी की सांस रूक सकती है। पीड़ित कोमा में जा सकता है, उसकी मौत भी हो सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के पांच एमजी की गोली भी नहीं ली जा सकती। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा का कहना है लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सचेत रहना चाहिए। अनजान लोगों से कोई भी खाने पीने की चीज नहीं लेनी चाहिए। पुलिस इस बारे में जल्द ही जागरूकता अभियान चलाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed