{"_id":"5eace5168ebc3e9050182406","slug":"kirti-of-bareilly-and-avinash-of-satna-created-digital-marriage-country-first-digital-wedding-claimed-on-twitter-in-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली की कीर्ति, सतना के अविनाश ने रचाई डिजिटल शादी, गाजियाबाद में फेरे, महाराष्ट्र से मंत्रोच्चार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की कीर्ति, सतना के अविनाश ने रचाई डिजिटल शादी, गाजियाबाद में फेरे, महाराष्ट्र से मंत्रोच्चार...
Sat, 02 May 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 May 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
digital wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 ने सारा सिस्टम बदलकर रख दिया है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्टे होम-स्टे सेफ के नारे के बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे हैं लेकिन आईआईटियन अविनाश ने प्रधानमंत्री की अपील को एक कदम आगे जाकर अपनाते हुए स्टे एट होम की तर्ज पर ‘वेडिंग एट होम’ रचाकर नजीर पेश कर दी।
digital wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश के दोस्त राहुल त्रिवेदी ने शादी की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए देश की पहली डिजिटल वेडिंग होने का दावा किया है। ट्विटर पर डाली गई पोस्ट के मुताबिक मूलरूप से सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले अविनाश आईआईटियन हैं और गाजियाबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं।
digital wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी मुलाकात मल्टीनेशनल कंपनी में ही जॉब करने वालीं बरेली निवासी कीर्ति से हुई तो उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। अविनाश और कीर्ति साधन संपन्न परिवार से हैं, लिहाजा शादी भी भव्य रूप से होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में कुछ संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने एक नजीर पेश करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद में फेरे, महाराष्ट्र से मंत्रोच्चार...
ट्विटर पर डाली गई पोस्ट के मुताबिक ‘वेडिंग एट होम’ के रूप में डिजिटल शादी की गई। इस दौरान बरेली से कीर्ति के माता-पिता और सतना से अविनाश के माता पिता ने आशीर्वाद दिया। वहीं शादी के मंत्र पंडित जी ने महाराष्ट्र से पढ़े। इस शादी में 10 देशों के करीब 200 लोगों ने बारी-बारी से हिस्सा लिया। यह सब कुछ वीडियो कॉलिंग के जरिए हुआ।

- फोटो : अमर उजाला
अविनाश ने देश के लिए खोली डिजिटल वेडिंग की राह....
राहुल त्रिवेदी ने ट्विटर पर आईआईटियन की डिजिटल शादी का जिक्र करते हुए इसे देश की पहली वेडिंग एट होम होने का दावा किया है, जिसमें इस तरह 200 लोग शामिल हुए हों। उनका कहना है कि अविनाश ने ऐसा कर देशवासियों के लिए न सिर्फ डिजिटल वेडिंग की राह खोली है बल्कि ऐसा कर एक मिसाल भी कायम की है। गाजियाबाद में हुई यह डिजिटल शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।