फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

86 मिनट में चार हत्याएं कर उजाड़ दिए दो परिवार, खौफनाक था अंदर का मंजर, देखकर दहल गए लोग

Sun, 10 Nov 2019 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
faridabad family murder case 4 members of same family found dead in house
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-सात ए में रेडियोलॉजिस्ट व उनकी पत्नी समेत बेटी व दामाद की निर्मम तरीके से चाकू से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार रात की है, मगर इसका पता शनिवार दोपहर चला। सुबह से डॉक्टर व उनके परिजनों में से किसी का नजर न आना, कुत्ते का लगातार भौंकना और तेज आवाज में चल रहे टीवी के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर ही शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में खून से लथपथ चार लाशें पड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के हालात देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे का मकसद लूट नहीं सिर्फ हत्याएं करना था।
faridabad family murder case 4 members of same family found dead in house
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-7ए के मकान नंबर-19 निवासी डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता (65 वर्ष) रेडियोलॉजिस्ट थे। उन्होंने अपने घर के बेसमेंट में ही एक्स-रे मशीन लगा रखी थी, जबकि उनकी पत्नी भारती उर्फ सुदेश मेहंदीरत्ता (58 वर्ष) एक निजी स्कूल में अध्यापिका थीं, जोकि हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थीं। डॉ. मेहंदीरत्ता की बेटी प्रियंका (32 वर्ष) की पांच साल पहले मेरठ निवासी सौरभ कटारिया (35 वर्ष) से शादी हुई थी। 
faridabad family murder case 4 members of same family found dead in house
मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि सौरभ गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। ऐसे में दोनों यहां वैशाली, गाजियाबाद में रहते थे। डॉ. मेहंदीरत्ता का एक बेटा दर्पण (27 साल) भी है जोकि गुरुग्राम की ही एक निजी कंपनी में काम करता है। बेटे की ज्यादातर नाइट शिफ्ट रहती थी। ऐसे में शुक्रवार को वह भी रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी ड्यूटी पर चला गया था। परिजनों के अनुसार, अक्सर सप्ताह अंत में बेटी और दामाद फरीदाबाद आ जाते थे और रविवार शाम को लौटते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad family murder case 4 members of same family found dead in house
घर में बंद कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-7ए में हुए चौहरे हत्याकांड में पुलिस को स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश है, जो रात में 10.30 बजे डॉ. प्रवीण के घर में दाखिल हुआ और 11.56 मिनट पर घर से निकल गया। इन 86 मिनट में उसने दो परिवारों को उजाड़ दिया। फोरेंसिक टीम को पूरे घर में एक अज्ञात व्यक्ति के पैरों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि यह हत्यारोपी के पैरों के निशान हैं। पुलिस उस आधार पर मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
faridabad family murder case 4 members of same family found dead in house
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-सात ए निवासी डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के पड़ोसी प्रो. सुनील गर्ग के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने देखी तो उसमें रात करीब 10.30 बजे स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिख रहा है। उसने डॉ. मेहंदीरत्ता के घर के बाहर स्कूटी खड़ी की और अंदर दाखिल हो गया। रात करीब 11.30 बजे डॉ. मेहंदीरत्ता की बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ वहां पहुंचते हैं। सौरभ घर के गेट पर अपनी कार खड़ी करता है और फिर दोनों पति-पत्नी घर में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके 16 मिनट पर 11.56 मिनट पर वह स्कूटी वाला वहां से वापस चला जाता है। इन 86 मिनटों के दौरान उसने घर में मौजूद चारों व्यक्ति का कत्ल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि हत्यारा कोई जानकार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed