फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के चार लोगों की हत्या में सामने आया चौंकाने वाला सच, वारदात के बाद बेटे संग बिताई थी पूरी रात

Tue, 12 Nov 2019 07:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
family murder case faridabad accused stayed with darpan overnight after next day of the murder
डॉक्टर के परिवार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-सात-ए स्थित सावित्री सदन में डॉक्टर दंपती और बेटी-दामाद की हत्या के बाद आरोपी मुकेश रविवार को देर रात तक डॉक्टर के बेटे दर्पण और अन्य रिश्तेदारों के साथ ही रहा था। आधी रात के बाद तक वह पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताता रहा था। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।
family murder case faridabad accused stayed with darpan overnight after next day of the murder
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने डॉक्टर परिवार के करीबी चार लोगों को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की थी। इन चार लोगों में आरोपी जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर का भी नाम शामिल था। वह पुलिस कार्रवाई के दौरान दर्पण के साथ देर रात तक उसके घर में मौजूद रहा था। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ शुरू होते ही आरोपी वहां से बहाना बना कर निकल गया। अगले दिन सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने जिम ट्रेनर मुकेश का फोन मिलाया तो उसका फोन बंद आया। इससे पहले कि क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर पहुंचती, वह घर में एक पत्र छोड़कर फरार हो चुका था। 
family murder case faridabad accused stayed with darpan overnight after next day of the murder
घर के अंदर खौफनाक मंजर - फोटो : अमर उजाला
एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी द्वारा घर में छोड़े गए पत्र में लिखा था कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया है व अब खुद सुसाइड करने जा रहा है। यह पत्र उसके भाई ने डबुआ थाना पुलिस को दिया था। इस पत्र के हाथ लगते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उसके भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
family murder case faridabad accused stayed with darpan overnight after next day of the murder
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्या वाली रात ही सामान लेकर निकला था आरोपी 
डॉक्टर परिवार हत्या प्रकरण में जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के खून से सने कपड़े, डॉक्टर की बेटी प्रियंका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त छुरा व आरोपी का बैग समेत अन्य सामान भी बरामद कर चुकी है। जांच में पता चला है कि आरोपी हत्या वाली रात ही अपने बैग में कपड़े आदि सामान लेकर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद वह मौके से फरार होने की फिराक में था। 

 
विज्ञापन
family murder case faridabad accused stayed with darpan overnight after next day of the murder
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
किसी को उस पर शक न हो इसके लिए वह दर्पण व उसके रिश्तेदारों के साथ अगले दिन शव को पुलिस कस्टडी में लेने तक वहीं डटा रहा। पुलिस द्वारा पूछताछ शुरू होते वहां से खिसक गया। अब क्राइम ब्रांच की टीमें उसे आसपास के शहरों में तलाश रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed