{"_id":"5dcaa3c98ebc3e5b213bbea5","slug":"road-accident-on-eastern-peripheral-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो हादसा: बेटियों के शव सड़क पर पड़े थे, नजदीक से गुजर गए पिता और भाई, पता भी न चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो हादसा: बेटियों के शव सड़क पर पड़े थे, नजदीक से गुजर गए पिता और भाई, पता भी न चला
Tue, 12 Nov 2019 05:51 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात हुए हादसे में यासीन का परिवार खत्म हो गया। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त पीड़ित और उसका बेटा दूसरी गाड़ी में थे और वो पीछे चल रहे थे। हादसा होते ही मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी, भीड़ को देखकर भी वो रूके नहीं। घटनास्थल से आगे निकलने के बाद उन्हें हादसे का पता चला।
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
मिठ्ठेपुर के रहने वाले यासीन के बेटे मोइन ने बताया कि उनके परिवार में किसी ने गलती होने पर भी उनकी बहनों को उंगली नहीं लगाई। जबकि हादसे में उनकी तीन बहनों सुमाइला, रिहाना और अक्शा की जान ले ली। ये कहकर वह फफक पड़े। उन्होंने बताया कि दो बहनें शाहीन और शाहिना समारोह में पारिवारिक कारणों से नहीं आईं थी।
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
शेष परिवार के सदस्य दो कार में समारोह से लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुई ईको वैन आगे चल रही थी और उनकी कार पीछे थी। घटनास्थल से आगे निकलने के बाद उन्हें हादसे का पता चला। मोइन ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली शुमाइला 9वीं की छात्रा थी। रिहाना व अक्शा भी पढ़तीं थीं। हादसे में जान गंवाने वाले चाचा आसीन प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे केवल टोल प्लाजा पर लगे हैं। इसके चलते हादसे के संबंध में कोई भी ठोस जानकारी नहीं हो पाई। लेकिन हादसा इतनी गंभीर था कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के छोटे टुकड़े वैन में घुस गए थे। सीसीटीवी न लगा होने के कारण पुलिस को आरोपी चालक को तलाश करने में परेशानी हो रही है। हादसे के दौरान वैन की रफ्तार लगभग 100 किमी प्रति घंटा बताई गई है। ये भी पता चला है कि गति का उल्लंघन करने पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित एक्सप्रेसवे पर चालान भी नहीं किया जा रहा है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुलंदशहर जिले के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र स्थित मिठ्ठेपुर गांव के आसीन व उसके भाई यासीन का परिवार रविवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-53 में रिश्तेदार युवती के निकाह में भात देने गया था। वहां से लौटने के दौरान रात में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सिरसा टोल के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सबसे पहले मिठ्ठेपुर की शमसीरा (60), आसीन (48), सुमाइला (15), चालक शाकिर (25) और लिसाड़ी गेट की फरजाना को मृत घोषित किया गया। बाद में रिहाना (18) ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल रेहान, रुबियान और फरहान का जिम्स में उपचार चल रहा है। वहीं, दिल्ली स्थित एम्स में शबनम (38), मुशर्रफ (19) व सिदरा (11) उपचाराधीन हैं। जबकि अक्सा (6) ने दम तोड़ दिया।