फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को फोन कर किया चेक साइन, सफेद बोर्ड पर लिखा आखिरी संदेश और झूल गया पंखे से

Tue, 12 Mar 2019 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Mar 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
factory owner get loss in business call wife, signed self cheque write good bye and commit suicide
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के एसोटेक सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले पॉलिथीन फैक्ट्री संचालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को उनका शव फ्लैट में पंखे पर लटका मिला। संचालक की पत्नी के मायके से आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें मरने से पहले फैक्ट्री संचालक ने क्या-क्या किया और किसके लिए लिखा आखिरी संदेश...
factory owner get loss in business call wife, signed self cheque write good bye and commit suicide
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम

आशंका जताई जा रही है कि कारोबार में घाटे से परेशान होकर संचालक ने खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पानीपत हरियाणा निवासी रविंद्र मलिक (40) पत्नी व दो बच्चों के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एसोटेक सोसायटी में रहते थे। आठ मार्च को उनकी पत्नी मनीषा मलिक दोनों बच्चों के साथ गुरुग्राम स्थित अपने मायके गईं थीं।

factory owner get loss in business call wife, signed self cheque write good bye and commit suicide
सांकेतिक तस्वीर

सोमवार सुबह मनीषा मलिक अपने पिता के साथ घर लौटीं, तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। मनीषा और उनके पिता के कहने पर स्वीपर ने रसोई की खिड़की से मकान के भीतर जाकर देखा तो रविंद्र का शव पंखे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
factory owner get loss in business call wife, signed self cheque write good bye and commit suicide
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रविंद्र के कमरे में छह हजार रुपये का सेल्फ चेक टेबल पर रखा हुआ था। रसोई में शराब की छोटी खाली बोतल रखी थी। वहीं, ये भी पता चला है कि नौ मार्च को रविंद्र ने पत्नी से फोन पर बात की थी और रुपयों की मांग की थी। रविंद्र को पॉलिथीन फैक्ट्री बंद होने के कारणों से कारोबार में घाटा हुआ था। इससे वह काफी परेशान था। 

विज्ञापन
factory owner get loss in business call wife, signed self cheque write good bye and commit suicide
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड पर 5 से 18 तक गिनती और गुड बॉय टू ऑल’ लिखा
पॉलिथीन फैक्ट्री संचालक के फ्लैट में एक सफेद बोर्ड पर पांच से लेकर 18 तक की गिनती लिखीं हैं और इसके बाद गुड बाय टू ऑल लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि खुदकुशी से पहले संचालक ने ही यह लिखा है, लेकिन उसने बोर्ड पर पांच से लेकर 18 तक गिनती क्यों लिखी हैं। इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed