फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय पायलट अभिनंदन की पत्नी से क्या पीएम मोदी ने की फ़ोन पर बात?

Fri, 01 Mar 2019 06:26 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
fact check indian pilot abhinandan wife talk to pm modi real or fake news
- फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दो ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनके साथ दावा किया जा रहा है कि वो भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पत्नी के वीडियो हैं। हमने पाया कि इन दो वीडियो को फ़ेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्स ऐप पर शेयर किया जा रहा है और इन्हें हज़ारों बार देखा जा चुका है।

fact check indian pilot abhinandan wife talk to pm modi real or fake news
Narendra Modi

वीडियो नंबर 1
इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी से फ़ोन पर बात की और उनका दुख साझा किया। 'आजतक क्रिकेट' नाम के एक अनाधिकारिक यू-ट्यूब पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है और दावा किया है कि अभिनंदन को वापस लाने के लिए पीएम मोदी ने विंग कमांडर की पत्नी से फ़ोन पर बात की। अपनी पड़ताल में हमने इन दावों को गलत पाया क्योंकि ये वीडियो साल 2013 का है। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उनकी वेबसाइट पर ये वीडियो 2 नवंबर 2013 को पोस्ट किया गया था। नरेंद्र मोदी ने साल 2013 में इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था।

fact check indian pilot abhinandan wife talk to pm modi real or fake news
narendra modi - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में नरेंद्र मोदी भारतीय जवान मुन्ना श्रीवास्तव की पत्नी से फ़ोन पर बात कर रहे थे। साल 2013 में मोदी की पटना रैली में हुए सीरियल बम धमाकों में मुन्ना श्रीवास्तव का देहांत हो गया था। वीडियो में मोदी को कहते सुना जा सकता है, "मैं आपके घर आना चाहता था लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया। हमारे वर्कर आपसे मिलेंगे और हमारी पार्टी आपके परिवार का ख़्याल रखेगी।" यही वीडियो पुलवामा हमले के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और लोगों ने दावा किया था कि आत्मघाती हमले में मारे गए सीआरपीएफ़ जवान की पत्नी से पीएम मोदी ने बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
fact check indian pilot abhinandan wife talk to pm modi real or fake news
fact check - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो नंबर 2
ये वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी ने बीजेपी नेताओं से उनके पति को लेकर राजनीति न करने की अपील की है। वीडियो में एक महिला को कहते सुना जा सकता है, "सभी सैनिकों के परिवारों की तरफ से मैं ये गुजारिश करना चाहती हूं कि हमारे फ़ौजियों के बलिदान पर राजनीति न की जाए। ये संदेश खासतौर पर राजनेताओं के लिए है। एक सैनिक बनने के लिए बहुत कुछ दांव पर लगाना पड़ता है। इस बारे में सोचिए कि अभिनंदन के परिवार पर इस समय क्या गुजर रही होगी।"

विज्ञापन
fact check indian pilot abhinandan wife talk to pm modi real or fake news
abhinandan

भारतीय युवा कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन युवा संदेश ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है जिसे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू और समाजवादी पार्टी के नेता राजेश री-ट्वीट कर चुके हैं। ये वीडियो सैकड़ों बार देखा जा चुका है और काफ़ी लोगों ने इसे इसी दावे के साथ शेयर किया है। लेकिन ये वीडियो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पत्नी का नहीं लगता क्योंकि इस वीडियो में जो महिला बात कर रही हैं वो खुद को एक आर्मी अफसर की पत्नी बताती हैं, जबकि अभिनंदन भारतीय वायु सेना में वरिष्ठ अधिकारी हैं। साथ ही वीडियो में ये महिला 'अभिनंदन के परिवार के बारे में विचार' करने को कहती हैं। वो ये नहीं कहतीं कि हमारे परिवार के बारे में सोचें। वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी की जो तस्वीरें मिलीं वो वीडियो में दिख रहीं महिला से बिल्कुल मेल नहीं खातीं। बहरहाल, अभिनंदन के परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उनके परिवार की कोई भी तस्वीर न छापने का फ़ैसला किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed