फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में दिया ऐसा बयान हो गए ट्रोल, परेश रावल ने उठाए सवाल

Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal gets troll for his remarks on pulwama attack relating to election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपने बयान के लिए ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिसके चलते उन्हें अभिनेता व भाजपा सांसद परेश रावल, संबित पात्रा समेत आम लोग भी ट्रोल कर रहे हैं। उनका यह बयान पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर राजनीतिकरण को लेकर है। उन्होंने सीधे-सीधे पूछ लिया है कि अपनी राजनीति के लिए और कितने लोगों को शहीद करोगे। उनका यह वीडियो ट्रोल होने के साथ ही वायरल भी हो रहा है...
delhi cm arvind kejriwal gets troll for his remarks on pulwama attack relating to election
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भाषण देते हुए कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि 300 सीटें पाने के लिए कितने लोगों को शहीद करोगे हमारे? कितने जवानों को शहीद करोगे हमारे, हमारे कितने जवानों के घर बर्बाद करोगे? कितने परिवार बर्बाद करोगे, कितनी मांओं के बच्चे छीनोगे? कितनी औरतों को बेवा करोगे 300 सीटें लाने के लिए? लानत है ऐसी पार्टी पर, क्या तुम लोगों ने भारत-पाक बॉर्डर पर ये सब इसलिए करवाया है?
delhi cm arvind kejriwal gets troll for his remarks on pulwama attack relating to election
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि यह केजरीवाल के भाषण का एक छोटा सा हिस्सा है जिसे ट्रोल किया जा रहा है। इसके पहले और बाद में उन्होंने क्या कहा यह अभी पता नहीं चल सका है। केजरीवाल के इस वीडियो पर परेश रावल ने नाराजगी जताई है और बहुत ही कड़े शब्दों में उनकी आलोचना की है। परेश रावल ने लिखा है- 'ये बिल्कुल जूते के लायक़ है पर अफ़सोस इस बात का है जूता भी इनको छूने के बाद इतना गंदा हो जायेगा कि दुबारा पहनने के लायक़ नहीं रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal gets troll for his remarks on pulwama attack relating to election
संबित पात्रा - फोटो : Twitter
वहीं संबित पात्रा ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है- पाकिस्तान का डॉजियर अभी लीक हुआ है। उन्होंने इसे भारत सरकार को भेजा है जिसमें उन्होंने सबूत दिया है कि उन्होंने भारतीय जमीन पर कोई आतंकी गतिविधि नहीं की। धिक्कार है! किस किस से लड़े? पाकिस्तान से ..घर में बैठे आस्तीन के साँपों से ..किस किस से ??

 
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal gets troll for his remarks on pulwama attack relating to election
अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed