फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड पड़ेगी और प्रचंड: दिल्ली में होगी दो दिन बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन; सक्रिय होने वाला है एक और पश्चिमी विक्षोभ

Tue, 07 Jan 2025 10:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jan 2025 10:30 PM IST
सार

सबसे कम अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री के साथ दिल्ली का पूसा इलाका सबसे ठंडा रहा। सुबह के समय कोहरे व ठंडी हवाओं के कारण दिन भर ठिठुरन का अहसास रहा। 

विज्ञापन
Due to activation of Western Disturbance on 10th January rain in Delhi on 11th and 12th January
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : प्रशांत पांडे

उत्तर भारत में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं। जल्द ही, दिन के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। दरअसल 10 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड भीगा-भीगा रहेगा। मौसम विभाग ने 11 व 12 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से दिन के तापमान में गिरावट होगी। लगातार बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण कई स्थानों पर ठंड की स्थिति रहेगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड के और बढ़ने की संभावना है।

Due to activation of Western Disturbance on 10th January rain in Delhi on 11th and 12th January
राजधानी में ठण्ड के साथ साथ कोहरे की चादर भी दिन भर छायी रही - फोटो : प्रशांत पांडे

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की बारिश लेकर आ रहा है। पिछले साल 2023 जनवरी महीने में बारिश ज्यादा नहीं हुई थी। अब जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है उसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के हिस्सों में 11 जनवरी को बारिश होगी। हालांकि, 12 जनवरी को बारिश में कमी आएगी। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण कई इलाकों में ठंडे दिन जैसी स्थिति रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Due to activation of Western Disturbance on 10th January rain in Delhi on 11th and 12th January
कोहरे से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का पूसा इलाका रहा सबसे ठंडा
सबसे कम अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री के साथ दिल्ली का पूसा इलाका सबसे ठंडा रहा। सुबह के समय कोहरे व ठंडी हवाओं के कारण दिन भर ठिठुरन का अहसास रहा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन तपिश कम होने के कारण लोग कंपकंपाते रहे। बुधवार को भी कई इलाकों में ठंडा दिन रहने की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। वहीं सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to activation of Western Disturbance on 10th January rain in Delhi on 11th and 12th January
दिल्ली में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर बारिश से तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड पर होने वाली बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने, हवाओं और धूप की कमी के कारण ठंडा दिन महसूस होगा। बारिश का दौर खत्म होने और मौसम साफ होने पर जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड बढऩे की संभावना है।

विज्ञापन
Due to activation of Western Disturbance on 10th January rain in Delhi on 11th and 12th January
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10.5 डिग्री सेल्सियस
8 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:41 मिनट
9 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed