{"_id":"6af5e57a513f1642ae0bbfb3","slug":"lallan-miss-the-way-for-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163069-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सामाजिक पूर्वाग्रहों को चुनौती देकर बच्चों के भविष्य की राह बनाती है ‘लल्लन मिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सामाजिक पूर्वाग्रहों को चुनौती देकर बच्चों के भविष्य की राह बनाती है ‘लल्लन मिस’
विज्ञापन
-किन्नर समुदाय के संघर्ष, साहस और सामाजिक बदलाव की सच्ची कहानी का श्रीराम सेंटर में हुआ मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। किन्नर समुदाय के जीवन और संघर्षों को अक्सर समाज की नजरों से अलग रखा जाता है, लेकिन इसी समुदाय की एक महिला ने सामाजिक पूर्वाग्रहों को चुनौती देकर झुग्गी बस्तियों के बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी। इसी प्रेरक और संघर्षपूर्ण वास्तविक कहानी को नाटक ‘लल्लन मिस’ के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया। रमा थिएटर नाट्य विद्या संस्था (रतनाव) की ओर से बृहस्पतिवार को मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर सभागार में आयोजित ‘एक शाम किन्नरों के नाम’ कार्यक्रम में नाटक का प्रभावशाली मंचन हुआ।
रमा पांडेय द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित नाटक ‘लल्लन मिस’ पटना की 44 वर्षीय राजकुमारी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें लल्लन हिजड़ा के नाम से भी जाना जाता है। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह सामाजिक भेदभाव और तमाम मुश्किलों के बावजूद लल्लन ने झुग्गी बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एक स्कूल की स्थापना की। उनका सपना था कि जिन बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर नहीं मिल पाते, उन्हें एक ऐसा मंच मिले, जहां से वे अपने भविष्य को संवार सकें।
हालांकि, लल्लन की यह पहल भू-माफिया को रास नहीं आई। स्कूल चलाने के करीब 15 वर्षों बाद उन्हें स्कूल खाली करने के लिए धमकियां मिलने लगीं। बाद में भू-माफिया ने स्कूल में आग लगा दी। इस घटना ने लल्लन के सपनों को गहरा आघात पहुंचाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तमाम चुनौतियों के बावजूद वह इलाके के अन्य सक्रिय लोगों के साथ मिलकर स्कूल के पुनर्निर्माण की कोशिश में जुटी रहीं। नाटक के जरिए उनके इसी संघर्ष, साहस, शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया।