Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi shrouded in smog air quality at 13 monitoring stations in severe category

स्मॉग में लिपटी दिल्ली: 13 निगरानी केंद्रों पर हवा की हालत 'गंभीर', विजिबिलिटी घटी; 450 के करीब पहुंचा एक्यूआई

Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 12 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को राजधानी में स्मॉग से वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। औसत एक्यूआई 350 पर पहुंचा और गंभीर श्रेणी के केंद्र 13 हो गए। आईआईटी दिल्ली सबसे प्रदूषित रहा।

विज्ञापन
Delhi shrouded in smog air quality at 13 monitoring stations in severe category
दिन भर धुंध में घिरी रही दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह से स्मॉग में लिपटी नजर आई। हालात ऐसे बने कि कई इलाकों में दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया। बादलों की मौजूदगी और हवा की बेहद धीमी रफ्तार ने प्रदूषण को वातावरण में ही कैद कर दिया। नतीजा यह रहा कि बुधवार को मिली मामूली राहत एक दिन में खत्म हो गई और दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 से बढ़कर 350 पर पहुंच गया। हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रही, जबकि गंभीर श्रेणी में पहुंचने वाले निगरानी केंद्रों की संख्या एक से बढ़कर 13 हो गई।

विज्ञापन


सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से 40 पर हवा बेहद खराब और 13 पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। महज तीन केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में रही, जबकि कैंटोनमेंट क्षेत्र में ही हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। यानी राजधानी के अधिकांश हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ी। बुधवार को जहां एक भी केंद्र गंभीर श्रेणी में नहीं था, वहीं बृहस्पतिवार को 13 केंद्रों का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली सबसे प्रदूषित, पांच केंद्र 427 के पार
राजधानी में आईआईटी दिल्ली 443 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित निगरानी केंद्र रहा। इसके बाद चांदनी चौक में 441, नॉर्थ कैंपस में 436, एनएसयूटी जफरपुर में 429 और पूसा आईआईटीएम में 427 एक्यूआई दर्ज किया गया। मंगलवार को केवल डीटीयू केंद्र का एक्यूआई 405 था, लेकिन बृहस्पतिवार तक गंभीर श्रेणी वाले केंद्रों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। यह बदलाव बताता है कि प्रदूषण अब किसी एक इलाके तक सीमित नहीं, बल्कि राजधानी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल के कण भी बढ़ा रहे प्रदूषण
निगरानी केंद्रों पर दर्ज प्रमुख प्रदूषकों के आंकड़े भी प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की ओर इशारा कर रहे हैं। 12 केंद्रों पर पीएम-10 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि एक दिन पहले ऐसे केंद्रों की संख्या नौ थी। आईआईटी दिल्ली और चांदनी चौक में पीएम-10 प्रमुख प्रदूषक दर्ज किया गया। वहीं, नॉर्थ कैंपस, एनएसयूटी जफरपुर और आईटीओ समेत कई केंद्रों पर पीएम-2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा। पीएम-10 में धूल के कण भी शामिल होते हैं। ऐसे में इन इलाकों में निर्माण गतिविधियों, सड़कों की धूल और अन्य धूल उत्सर्जन स्रोतों पर नियंत्रण की जरूरत और बढ़ जाती है।


हवाओं की सुस्ती ने बढ़ाई स्मॉग की मोटी परत
प्रदूषण बढ़ने के पीछे प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां भी बड़ी वजह बन रही हैं। आसमान में बादल छाए रहने और हवा की रफ्तार बेहद कम होने से प्रदूषक कणों का बिखराव नहीं हो पा रहा है। वाहनों, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण गतिविधियों और दूसरे स्थानीय स्रोतों से निकलने वाला प्रदूषण वातावरण में जमा होता जा रहा है। सुबह के समय स्मॉग की परत अधिक घनी रही और दिन चढ़ने के बाद भी दृश्यता सामान्य नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed