फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi : अब दिखा ठंड का प्रचंड रूप, हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; आज घने कोहरे का यलो अलर्ट... फिर बरसेंगे बदरा

Sun, 05 Jan 2025 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Jan 2025 02:07 AM IST
सार

पूरे दिन कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Yellow alert for dense fog on Sunday in delhi Chances of rain on Monday
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। शनिवार को दोपहर में धूप खिलने के बाद भी कोहरे से राहत नहीं मिली। लेकिन, धूप ने कोहरे की हल्की परत को हटा दिया। ऐसे में सुबह नौ बजे तक अलग-अलग इलाकों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो पालम एयरपोर्ट में नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही। ऐसे में यह इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। सफदरजंग में सुबह नौ बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। जबकि, पालम केंद्र में इस दौरान दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Yellow alert for dense fog on Sunday in delhi Chances of rain on Monday
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को घने से घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रीय होने से सोमवार को बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है।

Yellow alert for dense fog on Sunday in delhi Chances of rain on Monday
दिल्ली में कोहरा ही कोहरा - फोटो : अमर उजाला

कोहरा बना आफत, 7.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
शनिवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। आलम यह था कि थोड़ी दूरी का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में लोगों की दिनचर्या भी देर से शुरू हुई। हालांकि, साप्ताहिक अवकाश होने के लोगों को कोहरे में बाहर जाने से राहत मिली। सुबह नौ बजे के बाद जब हल्की धूप खिली तो आसमान से कोहरे व स्मॉग की मोटी चादर थोड़ी हटी। लेकिन, लोगों को अधिक राहत कोहरे से नहीं मिली। शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। उधर, घने कोहरे की शुरूआत शुक्रवार शाम होने से पहले ही शुरू हो गई थी। लेकिन, जैसे ही रात के 10 बजे वैसे ही चारों तरफ घना कोहरा छाने लगा। रात 11 बजे के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yellow alert for dense fog on Sunday in delhi Chances of rain on Monday
छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

पूसा में पहुंचा छह डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान
पूरे दिन कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा, जोकि 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, पालम में 7.5, लोधी रोड में 8, रिज में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed