Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fish found dead in Sonia Vihar; Parvesh Verma calls it political vendetta

Delhi NCR News: सोनिया विहार में मरी मिलीं मछलियां, प्रवेश वर्मा ने बताया, राजनीतिक द्वेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
-क्रूज चलाने वाले स्थानों पर नौकाओं पर बनाए वीडियो वायरल
विज्ञापन

-मंत्री ने कहा जांच के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में मंगलवार को क्रूज चलने के बाद वृहस्पतिवार को उसी स्थान पर मछलियों के मरने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में दिल्ली सरकार के जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि छठ पर्व को बदनाम करने के लिए मछलियों को मारकर फेंकने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। दिल्ली सरकार की यमुना नदी पर क्रूज चलाने महत्वाकांक्षी योजना मंगलवार को शुरू हुई थी। इसके बाद से यमुना नदी के प्रदूषित होने को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने हमला बोला था। बृहस्पतिवार को यमुना नदी के क्रूज शुरू करने वाले सोनिया विहार वाले स्थान पर कुछ लोगों ने नौका पर वीडियो बनाकर कथित रूप से मछलियों के मरने की जानकारी दी।
वीडियो में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने क्रूज चलाने और यमुना को साफ दिखाने के लिए केमिकल का प्रयोग किया। इसके चलते बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। वीडियो में आरोप लगाया गया कि यमुना का पानी गंदा है और सरकार इसे साफ दिखाना चाहती थी।
विज्ञापन

एक माह में यमुना में दूसरी बार मछलियों की मौत का आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप लगाया कि नदी को साफ दिखाने के लिए रसायनों का उपयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों को भी शक है कि नदी की तलछट और पानी में तैरते कणों को नीचे बैठाने के लिए क्लोराइड-आधारित रसायनों का उपयोग किया गया होगा। वहीं पर्यावरण प्रेमी भीम सिंह ने कहा कि मरी हुई मछलियों को बिना किसी लैब टेस्ट के तुरंत हटाकर ठिकाने लगा दिया गया, जिससे उनकी मौत के असली कारण का पता नहीं चल सका। अब दोबारा सोनिया विहार में बड़ी संख्या में मछलियाें की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed