फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर लेना चाहते हैं नए साल पर नई कार तो जरूर जान लें ये ऑफर्स

Tue, 19 Dec 2017 10:41 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
discount of rs two lakhhs on old models of cars
offers on new year

नए साल के आगमन को लेकर कार कंपनियों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए भरपूर ऑफर दिए जा रहे हैं। पुराने मॉडल की कारों पर काफी अच्छे ऑफर हैं। 2016 मॉडल की कार दो लाख रुपये तक की छूट पर मिल रही है। इससे ग्राहकों को नए वेरियंट की कार कम दाम में मिल सकती है।

discount of rs two lakhhs on old models of cars

दरअसल, चार पहिया वाहनों की ख्वाहिश रखने वालों का ध्यान रखते हुए कार कंपनियों की ओर से कई ऑफर दिए जा रहे हैं। यह उन कारों पर ऑफर है, जो एक से दो साल पुरानी हैं, यह कारें बिक नहीं पाई थीं, इसलिए कंपनियों की ओर से ऐसी कारों पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि यह कारें पूरी तरह नई हैं।

discount of rs two lakhhs on old models of cars
Discount

कंपनी अधिकारियों की मानें तो हर साल दिसंबर में कंपनियां अपनी पुरानी कारों (उसी साल निर्मित) को बेचने का भरपूर प्रयास करती हैं, मगर कई बार शोरूम में इस तरह की कारें बिक नहीं पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
discount of rs two lakhhs on old models of cars
discount rates

कई बार ग्राहक द्वारा कार की बुकिंग करा दी जाती है और किन्हीं कारणों से वह खरीद नहीं पाते हैं, तो इन हालात में कार खड़ी रह जाती हैं। ऐसी कारों को बेचने का प्रयास किया जाता है। जब जनवरी से नए मॉडल की कार आ जाती हैं, तो लोग उसी को लेना चाहते हैं। इन कारणों से पुरानी कारें शोरूम में रह जाती हैं और उन पर बड़ा ऑफर दे दिया जाता है।

विज्ञापन
discount of rs two lakhhs on old models of cars

इस साल के सबसे बेहतर ऑफर- नवरात्र, दिवाली व धनतेरस आदि पर लोगों द्वारा अपनी योजना और बजट के अनुसार कार खरीद ली जाती हैं। मगर किन्हीं कारणों से जो लोग उस मौके का लाभ नहीं उठा पाए थे, उनके लिए साल का यह सबसे बेहतर ऑफर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed