फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दिलीप कुमार की शादी में राज कपूर ने बिखेरा था जलवा, अपने डांस से बना दिया था दीवाना

Wed, 05 Sep 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar and raj kapoor Untold Story Of marriage
dilip kumar

ट्रेजडी किंग नाम के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार दिलीप कुमार की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गया है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह जल्दी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक कहानी बताने जा रहे हैं। जब दिलीप कुमार की शादी हो रही थी तो फिल्म जगत के 'शोमैन' कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राज कपूर ने शादी में घुटनों के बल घंटों नाचा था। 

Dilip Kumar and raj kapoor Untold Story Of marriage
raj kapoor
बॉलीवुड में त्रिमूर्ति के नाम से मशहूर दिलीप कुमार, देवानंद और राजकपूर की दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं। दोस्ती की खातिर राजकपूर मुंबई से चेन्नई दौड़े आए थे और सालों पहले किया अपना वादा भी बिना किसी की परवाह किए निभाया था।
Dilip Kumar and raj kapoor Untold Story Of marriage
dilip kumar
त्रिमूर्ति में से दो सुपर स्टार दिलीप कुमार और राजकपूर की दोस्ती से जुड़ा एक वाकया है। दरअसल हुआ ये था कि राजकपूर और देवानंद की शादी काफी पहले हो गई थी। दिलीप कुमार की शादी का क्रेज बाकी दोनों दोस्तों में खूब था। इसी क्रेज के चलते राजकपूर ने दिलीप कुमार की बहन से एक वादा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar and raj kapoor Untold Story Of marriage
dilip kumar

 ये वादा था कि दिलीप कुमार की शादी के वक्त राजकपूर कहीं भी रहेंगे वह जरूर पहुंचेंगे। इससे भी मजेदार उनका दूसरा वादा था कि वह दिलीप कुमार की शादी में घुटनों के बल नाचेंगे। बस क्या था दिलीप कुमार की शादी तय हो गई। शादी का दिन भी आ गया। राजकपूर को जैसे ही ये पता चला उन्होंने फौरन शादी के दिन की टिकट करा ली। उन दिनों दिलीप कुमार मुंबई में नहीं बल्कि चेन्नई में रहते थे।

विज्ञापन
Dilip Kumar and raj kapoor Untold Story Of marriage
dilip kumar

शादी में पहुंचने के वादे के साथ ही राजकपूर ने अपना दूसरा वादा भी निभाया। शायरा बानो के घर से काफी दूर से पैदल आ रही बारात में राजकपूर तब तक घुटनों के बल नाचते रहे जब तक कि बारात दरवाजे पर नहीं पहुंच गई। ये सब दिलीप कुमार की बहन दूर खड़ी देख रहीं थीं और उनकी हंसी रोके नहीं रुक रही थी। दिलीप कुमार की शादी 44 साल की उम्र में हुई थी। उन्होंने खुद से 22 साल छोटी शायरा बानों से शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed