फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक मां की तड़प: बेटे को खून से लथपथ देखते ही बेहोश हो गई, बदहवास होकर अपनों को तलाशती महिला को देख हर आंख हुई नम

Fri, 17 Jun 2022 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
dilapidated house collapsed in Paharganj area of central Delhi
house collapsed in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार रात एक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में जहूर, उसकी बेटी आरिफा और डेढ साल की जरीना जख्मी हो गई। जबकि जहूर के बेटे अमजद की मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। लौटने पर जब मकान गिरा देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। बदहवासी में उसने परिवार को निकालने के लिए मलबे को टटोलना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। इस दौरान मलबे में जब उसने अपने बेटे अमजद को खून से लथपथ देखा तो वह बेहोश हो गई। हादसे के बाद पुलिस व दमकल विभाग के अलावा नगर निगम व दूसरी टीमों को भी बुला लिया गया था। मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहा। 

dilapidated house collapsed in Paharganj area of central Delhi
house collapsed in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, पहाड़गंज इलाके में विवेक होटल के नजदीक करीब 100 वर्ष से भी पुराना खन्ना सिनेमा हॉल था। जो कई दशकों से बंद है। लेकिन करीब 300 गज क्षेत्र में बने सिनेमा हॉल की जर्जर इमारत में जहूर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बृहस्पतिवार रात को वह मकान रात 8.40 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय मकान में जहूर, उसका बेटा अमजद, बेटियां आरिफा और जरीना मौजूद थे।

dilapidated house collapsed in Paharganj area of central Delhi
house collapsed in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

सभी मकान के मलबे में दब गए। तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग मदद को भागे। बचाव दल को सूचना देने के बाद स्थानीय लोग खुद ही मलबा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गए। उस समय जहूर की पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर मकान गिरा देखकर वह बदहवास हो उठी और खुद ही मलबा हटाकर परिवार को निकालने का प्रयास करने लगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dilapidated house collapsed in Paharganj area of central Delhi
house collapsed in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग के आने तक इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन उसने एक न सुनीं और रोती बिलखती हुई लगातार मलबा हटाने का काम करती रही। थोड़ी ही देर में पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बचाव दल ने जहीर व उसके तीनों बच्चों अमजद, जरीना और आरिफा को निकाला। मलबे में खून से लथपथ अमजद को देखकर वह बेहोश हो गई। आसपास के लोग बमुश्किल उसे होश में लाए।

विज्ञापन
dilapidated house collapsed in Paharganj area of central Delhi
house collapsed in Paharganj - फोटो : अमर उजाला

इस बीच पुलिस ने सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया। यहां अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था सिनेमा हॉल की इमारत काफी जर्जर थी। लोगों ने जहूर और उसके परिवार को इस मकान को छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed