फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: जोरदार बारिश के बाद जारी है बूंदाबांदी का सिलसिला, एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना

Fri, 17 Jun 2022 07:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 07:12 AM IST
विज्ञापन
according to meteorological department there is a possibility of rain in delhi on friday
झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर में बृस्पतिवार देर रात बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। काफी देर से दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला चल रहा है। दो दिन लगातार रात को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कल सवेरे तो तेज धूप निकल आई थी मगर आज रिमझिम बरसात में माहौल रूमानी है।लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव और जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा सकता है।  

according to meteorological department there is a possibility of rain in delhi on friday
मैदान से पहाड़ तक लू - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, बृहस्पतिवार को देश में किसी भी स्थान पर लू नहीं चली है। ऐसे में कहा जा सकता है लू की वापसी हो गई है। जेनामणि के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में तीन जून से लू का दौर शुरू हुआ था, जबकि पूर्वोत्तर भारत में 10 जून से लू का प्रकोप देखा गया था, जो कि 15 जून को खत्म हो गया था। हालांकि, अभी अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप नहीं है। 
 

according to meteorological department there is a possibility of rain in delhi on friday
गर्मी से परेशान महिला - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरित दिनभर तेज धूप खिली रही और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, लू नहीं चलने की वजह से हवा के गर्म थपेड़ों से लोगों ने राहत ली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40.2 व न्यूनतम तापमान  सामान्य से चार कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली के बाहरी इलाकों में मुंगेशपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में 42.1 व जफरपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
according to meteorological department there is a possibility of rain in delhi on friday
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : मनीष शर्मा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में कमी आने के साथ यह 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
according to meteorological department there is a possibility of rain in delhi on friday
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:21 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-दिनभर बादल छाए रहेंगे व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तेज बारिश की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed