फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2019: सुबह साढ़े नौ बजे के बाद पूरे दिन कभी भी करें खरीदारी, शाम की पूजा का ये है शुभ मुहूर्त

Fri, 25 Oct 2019 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2019 diwali 2019 shubh muhurt of pooja purchasing gold and goods
धनतेरस शुभ मुहूर्त - फोटो : dhanteras
दीपोत्सव का पहला दिन यानी धनतेरस शुक्रवार को है। अगले पांच दिन तक त्योहारों को लेकर राजधानी के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाने वाली धनतेरस को काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य अम्बरीष कुमार शास्त्री के अनुसार, शुक्रवार को त्रयोदशी शाम 6:38 बजे लग रही है। जानिए क्या खरीदारी और शुभ कार्य करने का उत्तम मुहूर्त और धनवंतरी पूजन की क्या है विधि और मुहूर्त.....
dhanteras 2019 diwali 2019 shubh muhurt of pooja purchasing gold and goods
धनतेरस - फोटो : self

उदया तिथि 26 अक्तूबर को होने के चलते 25 अक्तूबर को ही धनतेरस मनाई जा रही है। 25 अक्तूबर की सुबह 9:23 बजे के बाद पूरे दिन वैधृति योग रहेगा। इसलिए कोई भी शुभ कार्य या खरीददारी इस योग में की जा सकती है। भगवान धन्वंतरि के पूजन का समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से रात्रि 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

dhanteras 2019 diwali 2019 shubh muhurt of pooja purchasing gold and goods
ज्वैलरी शॉप में ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी जी को धनिया अति प्रिय है। धनतेरस के दिन धनिया के बीज जरूर खरीदने चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में धनिया के बीज रहते हैं वहां कभी धन की कमी नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2019 diwali 2019 shubh muhurt of pooja purchasing gold and goods
- फोटो : amar ujala

दीपावली के बाद धनिया के इन बीजों को घर के आंगन में लगाना चाहिए। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में महालक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी जी के साथ महालक्ष्मी यंत्र की पूजा भी की जाती है।

विज्ञापन
dhanteras 2019 diwali 2019 shubh muhurt of pooja purchasing gold and goods
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उधर, आयुर्वेद इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोएिशन आयुष की ओर से पश्चिम विहार में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें दिल्ली के तमाम आयुर्वेद चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed