फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो में लड़की की पिटाई पर महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगा जवाब

Fri, 14 Sep 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi Women Commission want report on Girl beaten by sub inspector son viral video
Girl Viral video

तिलक नगर में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली महिला आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी मांगी है। आयोग ने पुलिस से पूछा है कि उन्होंने लड़की को सुरक्षा देने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं। पुलिस को इसका जवाब 17 सितंबर तक देने को कहा है। वीडियो में एक लड़का लड़की को बर्बरता से पीट रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंस्पेक्टर का बेटा है।

Delhi Women Commission want report on Girl beaten by sub inspector son viral video
policeman son beats girl

तिलक नगर क्षेत्र में लड़की को पीटने और इसका वीडियो वायरल करने के मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को आरोपी रोहित कुमार तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके दोस्त को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वीडियो में दिख रही पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है।

Delhi Women Commission want report on Girl beaten by sub inspector son viral video
युवती को पीटता हुआ आरोपी रोहित

पुलिस के अनुसार  राम नगर एक्सटेंशन तिलक नगर निवासी रोहित कुमार के पिता अशोक कुमार दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक वायरल वीडियो पहुंचा तो उन्होंने पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पुलिस हरकत में आई और आरोपी व पीड़ित लड़की की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Women Commission want report on Girl beaten by sub inspector son viral video
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

उधर पीड़ित युवती ने भी हिम्मत दिखाई और वह उत्तम नगर थाने पहुंची। शिकायत में उसने बताया कि 2 सितंबर को रोहित उसे उत्तम नगर स्थित दोस्त के कॉल सेंटर में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। उसने पुलिस  को शिकायत करने की धमकी दी, तो उससे मारपीट की और वीडियो बनाया गया। इससे पहले गत 11 सितंबर को एक लड़की ने तिलकनगर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी रोहित के साथ डेढ़ साल से दोस्ती है, लेकिन वह अक्सर उसे शराब पीकर धमकाता था। इस वजह से उसने रोहित से दोस्ती तोड़ ली। इसके बाद रोहित ने उसे एक वीडियो भेजा, जिसमें वह एक लड़की को पीटता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Delhi Women Commission want report on Girl beaten by sub inspector son viral video
delhi police asi son beats woman

उसने धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी, तो तेरा भी यही हाल होगा। पुलिस ने लड़की की शिकायत तो ले ली, लेकिन पिता के दिल्ली पुलिस में होने पर रोहित के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में  उसे तुरंत जमानत मिल गई। इसी बीच रोहित का लड़की से मारपीट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed