फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather : दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप शुरू, 7.5 डिग्री के साथ शुक्रवार की सुबह रही 14 सालों में सबसे सर्द

Fri, 20 Nov 2020 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi weather update 20 november record coldest winter day of november month in last 13 years
दिल्ली में मौसम: सर्दी की सुबह में लोग अपने गंतव्यों तक जाते हुए - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। इसके साथ ही 20 नवंबर यानी शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो बीते 14 सालों में(2007 से) नवंबर महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साफ आसमान और बर्फीली पहाड़ियों से उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण दिल्ली का तामपान इतना ज्यादा गिर गया है। आगे पढ़ें आने वाले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा तापमान...

Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi weather update 20 november record coldest winter day of november month in last 13 years
सर्दियों की एक सुबह का दृश्य - फोटो : पीटीआई

गुरुवार का दिन भी रहा था सर्द
पश्चिमी हिमालय से आने वाली शीत हवाओं की वजह से गुरुवार को 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार से पहले तक सीजन सबसे ठंडा दिन था। इससे पहले गत सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग द्वारा न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi weather update 20 november record coldest winter day of november month in last 13 years
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 22 से 26 नवंबर तक औसतन न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे पहले मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि पिछले 4 से 5 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष नवंबर का माह अधिक ठंडा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi weather update 20 november record coldest winter day of november month in last 13 years
दिल्ली में सर्दी - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, गत 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे आगामी दिनों में भी ठंड का असर और बढ़ेगा। इसके अलावा राजधानी में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम आर्द्रता का स्तर 42 फ़ीसदी और अधिकतम स्तर 93 फ़ीसदी दर्ज किया गया। राजधानी में ठंड के बढ़ने के पीछे उतरी भारत स्थित पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। जहां से आने वाली शीत हवाएं दिल्ली में ठंडक का एहसास करा रही हैं।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi weather update 20 november record coldest winter day of november month in last 13 years
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

यही वजह है कि अब धीरे-धीरे लोगों ने गर्म कपड़े भी निकालना शुरू कर दिए हैं। वहीं, दिल्ली के बाकी इलाकों की बात करें तो आया नगर इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पालम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed