उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख ने भीड़ पर तीन गोलियां चलाई थीं। पुलिस को मौके पर तीन खोल व दो कारतूस मिले थे। शाहरुख के पास पांच ही कारतूस थे। वह हवलदार दीपक दहिया को गोली मारना नहीं चाहता था। हवलदार को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसने पिस्टल तानी थीं।
2 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : Social Media
पुलिस अब शाहरुख की निशानदेही पर उसकी कार, मोबाइल व पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है। बुधवार शाम पुलिस उसे दिल्ली में कई जगह और यूपी के शामली ले गई थी।
3 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हवलदार पर पिस्तौल तानने के बाद शाहरुख अपने घर गया था। वहां उसने देखा कि टीवी पर उसका पिस्तौल तानते हुए फोटो चल रहा है। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी उठाई और दक्षिण दिल्ली के एक पब में चला गया। यहां से देर रात वह कनॉट प्लेस पहुंचा।
4 of 5
शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस से अगले दिन वह पंजाब के लिए निकला। पानीपत के पास इसने दोस्त से बात की थी। इसके बाद वह पंजाब जाने की बजाय शामली के कैराना चला गया। अगले दिन वह कैराना से पंजाब के लिए निकला था। मुरथल के पास इसकी कार खराब हो गई थी। कार को ठीक कराकर वह वापस कैराना चला गया।
5 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पिस्टल उसने दिल्ली में ही कहीं फेंकी थी। शाहरुख ने कैराना में अपनी गाड़ी छोड़ दी थी। शाहरुख के पिता सरदार के खिलाफ जाली करेंसी सप्लाई करने और गांजे की तस्करी का मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दर्ज है। यह मामला वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था। इस मामले में सरदार जमानत पर चल रहा है।