उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। पीएम मोदी ने हिंसा पर समीक्षा बैठक के बाद डोभाल को हालात संभालने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दोपहर में कुछ हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। डोभाल ने कहा, स्थिति पूरी तरह काबू में है और किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, एक छात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को देखते ही फूट पड़ी।
2 of 5
अजीत डोभाल
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने कहा कि मैं रात को न सो पा रही हूं न ही पढ़ पा रही हूं। लोग घर व दुकानों को जला रहे हैं। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें बचाने नहीं आई। हिंसाग्रस्त मौजपुर में बुधवार को पहुंच डोभाल के सामने दहशत में जी रहे लोगों का दर्द फूट पड़ा।
3 of 5
अजीत डोभाल
- फोटो : अमर उजाला
इस पर एनएसए ने लड़की से कहा, मैं तुम्हें भरोसा देता हूं कि यहां हर कोई सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हालात ठीक हो गए हैं। इंशाअल्लाह अब कुछ नहीं होगा। इस दौरान डोभाल इलाके में घूमे। कई घरों का दरवाजा खटखटाकर लोगों से बातचीत की। लोगों ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए
4 of 5
लोगोंसे मिलते हुए अजीत डोभाल
- फोटो : अमर उजाला
इस पर डोभाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर यहां आए हैं। हमें आग बुझाना चाहिए। डोभाल मौजपुर, करावल नगर, घोंडा, जाफराबाद और चांदबाग पहुंचे।
5 of 5
अजीत डोभाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं डोभाल ने अपनापन दिखाते हुए इलाके के लोगों से हाथ मिलाया, कंधे पर हाथ रखा और तसल्लीपूर्वक उनका दुख-दर्द सुना। इस दौरान डोभाल को देखकर कुछ स्थानों पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे वहीं कई जगह ‘हाय-हाय’ के नारे लगे। उन्होंने लोगों से कहा कि दिल्ली पु लिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उनका काफिला सबसे पहले जाफराबाद पहुंचा। इस के बाद उन का काफिला म ौजपुर पहुंचा। वहां करीब 15 से 20 मिनट रूके। यहां उन्होंने लोगों से कहा किसी को डरने की जरुरत नहीं है।