फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई पार्लियामेंट में लीकेज: संसद भवन से राजिंदर नगर तक दिल्ली डूबी, तस्वीरों में देखिए राजधानी का हाल

Thu, 01 Aug 2024 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi submerged from Sansad Bhawan to Rajinder Nagar with Leakage in new parliament building see photos
संसद भवन तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार शाम को हुई बारिश ने राजधानी की हालत बुरी कर दी। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें जाम हो गईं और इतना ही नहीं देश की संसद भवन के अंदर और बाहर पानी नजर आया। इतना ही नहीं कई सड़के पानी में डूब गई। बारिश की वजह से हाहाकार मच गई। संसद की नई बिल्डिंग की छत से लीकेज के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना भी साधा।

Delhi submerged from Sansad Bhawan to Rajinder Nagar with Leakage in new parliament building see photos
नई संसद की छत से टपकता पानी - फोटो : X/Akhilesh yadav

संसद की नई बिल्डिंग की छत से टपकता पानी
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट लिखा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी। जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।

Delhi submerged from Sansad Bhawan to Rajinder Nagar with Leakage in new parliament building see photos
नई संसद की छत से टपकता पानी - फोटो : X/Akhilesh yadav

संसद भवन के बाहर भरा पानी
संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, रफी मार्ग समेत दिल्ली की सभी मुख्य व अंदरूनी सड़कों व गलियों पर पानी भर गया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत सभी बाजार लबालब थे। ओल्ड राजेंद्र नगर, करोल बाग आदि इलाकों की सड़कें भी पानी में डूब गई। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi submerged from Sansad Bhawan to Rajinder Nagar with Leakage in new parliament building see photos
संसद भवन के बाहर पानी - फोटो : जी पाल

बारिश में डूबी दिल्ली की ये सड़कें
राजधानी में बारिश के दौरान कनाट प्लेस की सभी सड़कें, मिंटो रोड, मानसिंह रोड, फिरोज शाह रोड, तालकटोरा स्टेडियम, मंडी हाउस, विजय चौक, गोल मार्केट, नारौजी नगर, आईटीओ, बाराखंबा रोड, आरकेपुरम, दिल्ली गेट, धौला कुआं, शादीपुर, हौज खास, वसंत कुंज, शक्ति नगर, द्वारका तक सड़के डूब गई। 

विज्ञापन
Delhi submerged from Sansad Bhawan to Rajinder Nagar with Leakage in new parliament building see photos
संसद भवन के बाहर भरा पानी - फोटो : जी पाल
दिल्ली की इन सड़कों का भी रहा बुरा हाल
इसके अलावा जनकपुरी, देव नगर, लाडो सराय, आनन्द पर्वत, उत्तम नगर, सागरपुर, ओखला फेस-एक, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, महिपालपुर, कोडिया पुल, दिल्ली गेट, चांदनी चौक, टैगोर रोड, आईपी डिपो के सामने, मायापुरी, नवादा, रामपुरा, कीर्ति नगर, विकास पुरी, राणा प्रताप बाग, मॉडन टाउन आदि इलाकों में सड़कें डूब गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed