राजधानी में बुधवार शाम से शुरू होकर देर रात तक चली बारिश ने एक बार फिर दिल्ली को पानी-पानी कर दिया। बारिश ने सभी इलाकों के ड्रेनेज सिस्टम को फेल कर दिया। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, रफी मार्ग समेत दिल्ली की सभी मुख्य व अंदरूनी सड़कों व गलियों पर पानी भर गया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत सभी बाजार लबालब थे। ओल्ड राजेंद्र नगर, करोल बाग आदि इलाकों की सड़कें भी पानी में डूब गई। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया।
2 of 6
हर तरफ था यही दृश्य
- फोटो : PTI
राजधानी में बारिश के दौरान कनाट प्लेस की सभी सड़कें, मिंटो रोड, मानसिंह रोड, फिरोज शाह रोड, तालकटोरा स्टेडियम, मंडी हाउस, विजय चौक, गोल मार्केट, नारौजी नगर, आईटीओ, बाराखंबा रोड, आरकेपुरम, दिल्ली गेट, धौला कुआं, शादीपुर, हौज खास, वसंत कुंज, शक्ति नगर, द्वारका, जनकपुरी, देव नगर, लाडो सराय, आनन्द पर्वत, उत्तम नगर, सागरपुर, ओखला फेस-एक, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, महिपालपुर, कोडिया पुल, दिल्ली गेट, चांदनी चौक, टैगोर रोड, आईपी डिपो के सामने, मायापुरी, नवादा, रामपुरा, कीर्ति नगर, विकास पुरी, राणा प्रताप बाग, मॉडन टाउन आदि इलाकों में सड़कें डूब गईं।
3 of 6
मेट्रो में जाना बना मुसीबत
- फोटो : PTI
जल भराव से जाम का आलम यह रहा है कि पीसीआर, एंबुलेंस, दमकल समेत सभी एमरजेंसी वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान कंट्रोल रूम को अपने फंसे होने की खबर दी। लेकिन कोई इंतजाम न होने से मदद नहीं भेजी जा सकी। आलम यह रहा कि सब्जी मंडी में एक मकान गिरने में सूचना के एक घंटे बार रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची।
4 of 6
भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा
- फोटो : PTI
भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा भी जारी है। भारी बारिश के बाद भाजपा ने आप सरकार को घेरा। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि मौसम ने दिल्ली सरकार और एमसीडी को सीवर साफ करने के लिए पर्याप्त समय दिया लेकिन उन्हें निराश मिली। दिल्ली की सीवरेज प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और जगह-जगह भारी जलजमाव हुआ। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार से दूषित दिल्ली सरकार दिल्ली के नालों की सफाई में पूरी तरह से विफल रही है। कुछ मिनट की बारिश में ही पूरे शहर में जलभराव हो गया।
5 of 6
मुसीबत में मदद
- फोटो : PTI
दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई अस्पतालों में पानी भरने का मामला सामने आया। कर्मचारियों ने बताया कि जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में पानी गिरने लगा। बारिश का पानी बिजली के तारों से होता हुआ अंदर आ रहा था। इसके अलावा इसके अलावा सफदरजंग, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित दूसरे अस्पतालों में पानी भरने के कारण मरीज को परेशानी हुई।