फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया गैंगरेप कांड के चार साल बाद भी नहीं बदले दिल्ली के हालात

Fri, 16 Dec 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
delhi streets are still same as four years ago at the time of nirbhaya gang rape case
delhi streets - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला

16 दिसंबर 2012 से लेकर 15 दिसंबर 2016 तक चार वर्ष बीतने के बाद भी राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हालात जस के तस हैं। हालांकि मुनिरका बस स्टॉप की सूरत बदली हुई नजर आ रही है, क्योंकि निर्भया गैंगरेप कांड की बरसी के चलते यहां खाकी और पीसीआर का पहरा बढ़ गया है। लेकिन खाकी पहरे के चंद कदमों की दूरी पर एक महिला ऑटो केे लिए भटकती नजर आई और शांति, सेवा व न्याय का दिल्ली पुलिस का नारा झूठा साबित हुआ। पुलिस को महिला की परेशानी नहीं दिखी।

delhi streets are still same as four years ago at the time of nirbhaya gang rape case
delhi streets - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला

वसंत विहार गैंगरेप की पीड़िता निर्भया ने मुनिरका के जिस बस स्टॉप से बस ली थी और महिपालपुर रूट पर जहां पीड़िता को बस से फेंका गया था, वहां के बस स्टॉप पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात दिखे। वहीं, अन्य इलाकों में सुरक्षा के नाम पर सन्नाटे के सिवा कुछ नहीं था। अमर उजाला संवाददाता सीमा शर्मा और फोटोग्राफर कुमार संजय ने मुनिरका से महिपालपुर रूट और अन्य इलाकों का जायजा लिया, तो ऐसी स्थितियां नजर आईं। पेश है रिपोर्ट...

delhi streets are still same as four years ago at the time of nirbhaya gang rape case
delhi streets - फोटो : अमर उजाला

बस की टाइमिंग से परेशान यात्री
कृषि भवन बस स्टॉप : रात 8:30 बजे 
मंत्रालय में काम करने वाले संतोष पांडे रूट नंबर 781 और रूट नंबर 610 की बस का पिछले आधे घंटे से इंतजार कर रहे थे। संतोष का कहना था कि चार साल बेशक बीत गए हैं, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोई सुधार नहीं हुआ। मुझे अशोक होटल तक जाना है, लेकिन चंद किलोमीटर की दूरी के लिए देर शाम घंटों बस के इंतजार में परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi streets are still same as four years ago at the time of nirbhaya gang rape case
delhi streets - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला

यात्री के बीच सड़क आने पर रुकी बस
मुनरिका बस स्टॉप से 100 मीटर पहले : रात नौ बजे 
मुनिरका बस स्टॉप से करीब 100 मीटर पहले डीडीए फ्लैट मुनिरका बस स्टॉप पर पुलिस कर्मी अपने मोबाइल पर बिजी था। बस के इंतजार में रोजाना सफर करने वाले यात्री मनदीप पालम और एसके गुप्ता जनकपुरी के लिए बस की राह देख रहे थे। यात्रियों का कहना था कि 16 दिसंबर के चलते यहां दो दिन से पुलिस दिखाई दे रही है, जबकि अन्य दिन सन्नाटा पसरा होता है। इसी बीच रूट नंबर 778 की बस आती दिखी, तो मनदीप ने हाथ दिया। बस की स्पीड कम न होने पर वे बीच सड़क पहुंच गए। बीच सड़क ही अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई। अन्य यात्रियों का कहना था कि यहां तो बस रुकती ही नहीं। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चार साल में क्या बदलाव आया।

विज्ञापन
delhi streets are still same as four years ago at the time of nirbhaya gang rape case
delhi streets - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला

पुलिस और पीसीआर महज दिखावा, नहीं बदले हालात
मुनिरका मुख्य बस स्टॉप : रात 9.37 बजे (इसी समय निर्भया यहां से निजी बस में बैठी थी)
इसी मुनिरका मुख्य बस स्टॉप से 16 दिसंबर 2012 की रात 9.37 बजे निर्भया ने अपने दोस्त के साथ निजी बस पकड़ी थी। पिछले साल बस स्टॉप जहां मोमबत्ती व फूलों से अटा पड़ा था, वहीं इस बार यह सुनसान था। तीन पुलिस कर्मी यहां तैनात थे। रोजाना इसी बस स्टॉप से रात को घर जाने के लिए बस लेने वाले यात्री एसके वर्मा ने गुस्से में कहा कि पुलिस, पीसीआर व जांच महज दिखावा है। क्योंकि 16 दिसंबर की पूर्व संध्या पर मीडिया इस जगह की कवरेज करने आएगा। जबकि आम दिनों में यहां पुलिस कर्मी या पीसीआर दूर-दूर तक नहीं दिखती। एक अन्य यात्री गौरव ने कहा कि दो से तीन दिन देर शाम बसों की टाइमिंग समेत संख्या में भी इजाफा हो जाता है। क्योंकि इस रूट पर मीडिया की नजर रहती है। हालांकि आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस रूट पर अभी भी रोजाना देर शाम को निजी बसें चलती हैं और यात्रियों को बैठाती हैं। हालांकि वसंत विहार गैंगरेप के बाद अदालत समेत सरकार ने ऐसी बसों पर रोक लगा दी थी। ऐसी बसों को जांचने के लिए कभी कोई अधिकारी या पुलिस नहीं आती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed