फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Stampede: 'अब जान है तो जहान है... भयावह मंजर देखा', हादसे के बाद महाकुंभ जाने वालों ने बदला प्लान

Mon, 17 Feb 2025 09:26 AM IST
शाहरुख खान नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Feb 2025 09:26 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुए हृदयविदारक हादसे ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। महाकुंभ में रविवार व सोमवार को गंगा नदी में डुबकी लगाने जाने वाले लोगों ने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Stampede people cancelled tickets changed plans After stampede There was a sharp decline in bookings
Delhi Stampede - फोटो : अमर उजाला
...जान है तो जहान है। एक हफ्ते पहले ही परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाने की योजना तैयार की थी। सारी तैयारी हो गई थी। लेकिन, अब सब डर गए हैं। न चाहते हुए भी अपनी यात्रा को निरस्त कर दिया है। यह कहना है दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहने वाले 32 वर्षीय रंजीता शर्मा का...।  


दूसरी तरफ मोती बाग के 21 वर्षीय नतीक ने बताया कि करीब एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में कंफर्म टिकट बुकिंग करवाई थी। अब सब स्तब्ध हो गए हैं, ऐसे में उनके परिवारजनों ने उन्हें महाकुंभ में जाने के लिए मना कर दिया है।
Delhi Stampede people cancelled tickets changed plans After stampede There was a sharp decline in bookings
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई
हृदयविदारक हादसे ने झकझोर दिया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुए हृदयविदारक हादसे ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। महाकुंभ में रविवार व सोमवार को गंगा नदी में डुबकी लगाने जाने वाले लोगों ने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया। इस घटना से यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। ऐसे समय में लोग अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा करने से बच रहे हैं। आलम यह है कि लोगों ने रेलवे, हवाई यात्रा, कार से लेकर बस सफर तक की टिकट निरस्त करा दिए। ऐसे में बुकिंग टिकट में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। 
Delhi Stampede people cancelled tickets changed plans After stampede There was a sharp decline in bookings
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई
सुबह से ही बुकिंग में तेजी से गिरावट देखने को मिली
रविवार सुबह से ही बुकिंग में तेजी से गिरावट देखने को मिली। ऐसे में प्रयागराज जाने के लिए तमाम टूर एंड ट्रेवल एजेंसी, निजी बस सेवा और टिकट वेबसाइट पर लोगों ने अपनी यात्रा को निरस्त कर दिया। नाम न छापने की शर्त पर एक बस सेवा कंपनी के संचालक ने बताया कि शनिवार देर रात हुई घटना से लोगों के अंदर डर का माहौल बन गया है। लोगों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Stampede people cancelled tickets changed plans After stampede There was a sharp decline in bookings
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भयावह मंजर देख रद्द की यात्रा 
मेरे दोस्त के परिवार वाले भी शनिवार रात को प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए थे। उन्होंने अपनी आंखों से भयावह मंजर देखा। अब इतना कुछ सुनने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को निरस्त कर दिया है।-प्रमोद कौशिक, करावल नगर  

 
विज्ञापन
Delhi Stampede people cancelled tickets changed plans After stampede There was a sharp decline in bookings
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई
कुछ दिन पहले महाकुंभ में हुई भगदड़ व शनिवार को ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हृदय विदारक घटना ने मन के अंदर भय का माहौल बना दिया है। ऐसे में सोमवार को उनकी ट्रेन थी, जिसे उन्होंने कैंसिल करा दिया है।-राजेश, लक्ष्मी नगर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed