फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली भगदड़: दो सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच, सामने आई हादसे की हकीकत; पढ़ें रिपोर्ट में और क्या-क्या?

Mon, 17 Feb 2025 03:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 03:18 AM IST
सार

नाम न छापने की शर्त पर रेलवे अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी क्योंकि रविवार को अवकाश था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 8500 से जनरल टिकट की खरीद हुई। इन यात्रियों को जनरल कोच में बैठकर सफर करना था।

विज्ञापन
New Delhi railway station stampede two-member team began investigation
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ के मामले में रेलवे प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में आरपीएफ और पुलिस के जवानों की तैनाती नहीं थी। देर शाम सवा आठ बजे से नौ बजे के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। इसके बाद भीड़ ट्रेन पकड़ने के लिए भागी इसी दौरान भीषण हादसा हुआ। मामले की जांच के लिए रेलवे की तरफ से दो सदस्यीय जांच टीम नरसिंह देव (पीसीसीएम, उत्तर रेलवे) और पंकज गंगवार (पीसीएससी, उत्तर रेलवे) का गठन किया है। रविवार को टीम ने स्टेशन में घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

New Delhi railway station stampede two-member team began investigation
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

दो गाड़ियों की प्लेटफॉर्म पर थी जमा
दूसरी तरफ आरपीएफ की आंतरिक रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे से पहले प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर गाड़ी संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 मिनट लेट 21:15 बजे रवाना हुई, लेकिन कुछ भीड़ छूट गई थी। इसके बाद गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस समय 22:10 बजे तथा गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट प्लेटफॉर्म नंबर 15 से 22.50 बजे रवाना होनी थी। इससे दोनों गाड़ियों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर जमा थी।

New Delhi railway station stampede two-member team began investigation
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : पीटीआई

स्पेशल ट्रेन की हुई घोषणा
वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 12 से 12560 शिव गंगा एक्सप्रेस 20.05 बजे रवाना हो गई थी। यहां भी काफी भीड़ ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई। इससे प्लेटफॉर्म नंबर 12 से 16 की तरफ जाने लगे। इसी बीच भगदड़ जैसे हालात बने। घटना के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर 14 से 02 कुंभ स्पेशल और प्लेटफॉर्म नंबर 16 से 01 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi railway station stampede two-member team began investigation
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

प्रयागराज के लिए 8500 जनरल टिकट की हुई थी खरीद
शनिवार को 8500 यात्रियों ने प्रयागराज जाने के लिए जनरल टिकट खरीदा था। रेलवे को इतने टिकट खरीद की जानकारी थी। इसके बावजूद स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई। शनिवार सुबह के समय प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। हादसे से पहले जनरल क्लास में अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद भी रेलवे की तरफ से अनारक्षित ट्रेन नहीं चलाई गई। 

विज्ञापन
New Delhi railway station stampede two-member team began investigation
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

अगले दिन था रविवार इसलिए आई इतनी भीड़
सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए अनारक्षित टिकट खरीदने वालों की संख्या बढ़ने पर ऑपरेशन डिपार्टमेंट से और अनारक्षित ट्रेने चलाने की मांग की गई थी, लेकिन हादसे के पहले तक कुंभ के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया था। नाम न छापने की शर्त पर रेलवे अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी क्योंकि रविवार को अवकाश था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 8500 से जनरल टिकट की खरीद हुई। इन यात्रियों को जनरल कोच में बैठकर सफर करना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed