{"_id":"5f6aba188ebc3ea5d96205f4","slug":"delhi-riots-whatsapp-group-was-formed-with-this-name-to-give-the-protest-a-secular-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगा: विरोध को सेक्युलर चेहरा देने के लिए इस नाम से बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप, खास समुदाय को भड़काना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगा: विरोध को सेक्युलर चेहरा देने के लिए इस नाम से बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप, खास समुदाय को भड़काना...
Wed, 23 Sep 2020 08:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Sep 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली दंगों के मुख्य साजिशकर्ताओं ने खास आर्थिक, सामाजिक तथा घनी आबादी को ध्यान में रखते हुए लोगों की लामबंद व हिंसा के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली को चुना था। यह दावा दिल्ली दंगों के सिलसिले में दाखिल आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस की ओर से किया गया है।
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस का दावा है कि इस इलाके को इसलिए चुना गया क्योंकि यह दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मुकाबले कहीं ज्यादा संवेदनशील है जबकि साजिशकर्ता पॉश कालोनियों के आलीशन घरों में टीवी सैट के सामने सुरक्षित बैठे रहे और दंगों की आंच रोज मेहनत कर रोजी रोटी कमाने वालों पर आई।
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की ओर से 16 सितंबर को दाखिल आरोपपत्र में कई गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए यह भी कहा गया कि स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद उत्तर पूर्वी दिल्ली को लोगों को जमा करने के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रोटेस्ट सपोर्ट ग्रुप नाम से बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप बनाया
दंगों की साजिश से जुड़े एक शख्स ने विरोध प्रदर्शन को सेक्युलर चेहरा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का काम किया था ताकि इसमें सिविल सोसाइटी के अधिक से अधिक लोग शामिल हों। यह दावा दिल्ली पुलिस ने दंगों की साजिश के सिलसिले में दाखिल आरोप पत्र में किया है।
दंगों की साजिश से जुड़े एक शख्स ने विरोध प्रदर्शन को सेक्युलर चेहरा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का काम किया था ताकि इसमें सिविल सोसाइटी के अधिक से अधिक लोग शामिल हों। यह दावा दिल्ली पुलिस ने दंगों की साजिश के सिलसिले में दाखिल आरोप पत्र में किया है।
विज्ञापन
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगे सुनियोजित थे और 24 फरवरी की शाम से जामिया कॉर्डीनेशन कमेटी (जेसीसी) के सदस्यों की ओर से होने वाली संचार के तेवर बदल गए थे। वह एक ओर पीड़ितों के पुनर्वास तथा राहत की बात कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सरकार, पुलिस तथा भाजपा को जान माल के नुकसान का जिम्मेदार बताते हुए भ्रामक संदेश फैला रहे थे।