फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी विमान हादसाः माता-पिता के इकलौते पुत्र थे कोर्णाक, नहीं रुक रहे घरवालों के आंसू

Tue, 22 Sep 2020 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
ajamgarh aircraft crash pilot konark saran was only son of parents his death brings tsunami for relatives
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आजमगढ़ में सोमवार सुबह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के प्रशिक्षण विमान टीबी-20 दुर्घटनाग्रस्त होने से पलवल निवासी प्रशिक्षु पायलट कोणार्क सरन की मौत हो गई। पलवल की आदर्श कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय कोणार्क की मौत का समाचार सुनते ही उनके घर और कॉलोनी में कोहराम मच गया। कोणार्क अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। देखें तस्वीरें और जानें पायलट कोणार्क सरन के बारे में सबकुछ.....

ajamgarh aircraft crash pilot konark saran was only son of parents his death brings tsunami for relatives
कोणार्क सरना का परिवार - फोटो : अमर उजाला

तीन बहनों के लाडले कोणार्क ने थापर यूनिवर्सिटी से बीटेक पास करने के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में पायलट ट्रेनिंग के लिए करीब दो साल पहले दाखिला लिया था। कोणार्क के परिजनों ने बताया कि उसकी 200 घंटे की उड़ान होनी थी।

ajamgarh aircraft crash pilot konark saran was only son of parents his death brings tsunami for relatives
कोणार्क सरन का परिवार - फोटो : अमर उजाला

वह 160 घंटे की उड़ान पूरी कर चुके थे और 40 घंटे शेष थे। वह सोलो उड़ान पर था और मौसम खराब होने के कारण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। कोणार्क की तीनों बहनें प्रतिभा, सुजाता और मीनाक्षी शादीशुदा हैं। मीनाक्षी एयर इंडिया में नौकरी करती है। पिता रामशरण एयर इंडिया से सेवानिवृत्त हैं और मां सरोज गृहिणी हैं। उनके पैतृक गांव आल्हापुर में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajamgarh aircraft crash pilot konark saran was only son of parents his death brings tsunami for relatives
कोणार्क सरन - फोटो : अमर उजाला

बचपन से ही पायलट बनना चाहते थे कोणार्क
कोणार्क के पिता रामशरण ने बताया कि वह बचपन से ही पायलट बनना चाहता था। कोणार्क अपने पिता व बहन की तरह एयर इंडिया में नौकरी कर देश की सेवा करना चाहता था। उनकी खेलों में भी काफी रुचि थी। पढ़ाई के दौरान खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहते थे।

विज्ञापन
ajamgarh aircraft crash pilot konark saran was only son of parents his death brings tsunami for relatives
आजमगढ़ विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

पलवल में हुई प्रारंभिक शिक्षा
मूलरूप से गांव आल्हापुर के रहने वाले राम शरण पिछले काफी वर्षों से पलवल की आदर्श कॉलोनी में रहते हैं। इसलिए कोणार्क की प्रारंभिक शिक्षा पलवल एक निजी स्कूल में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed