{"_id":"5ba52bbc867a557e88369eb7","slug":"delhi-rain-after-weather-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ खुशनुमा, अगले तीन दिन भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ खुशनुमा, अगले तीन दिन भी बारिश के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
delhi rain
राजधानी में शुक्रवार को कई इलाकों में दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हालाँकि अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। अगले तीन दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के राजधानी में शुक्रवार को हुयी बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे । इसके साथ ही आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
विज्ञापन
सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस बीच आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
विज्ञापन
Trending Videos
अगले तीन दिन भी बारिश के आसार
पूर्वानुमान
आसमान में बादल छाए रहेंगे, आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।
अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस।
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 18 मिनट पर।
सूर्योदय- प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर।