फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में प्रदूषण से राहत: राजधानी में हवा की गुणवत्ता में सुधार, जानिए क्या है आज का एक्यूआई

Wed, 14 Dec 2022 10:14 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Dec 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution Improvement in air quality in Delhi
दिल्ली में प्रदूषण से राहत - फोटो : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 यानी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया था। जो दिसंबर में पहली बार हवा में सुधार के बाद एक्यूआई 200 से कम था। शुरुआती 13 दिनों में वायु गुणवत्ता गंभीर, बेहद खराब और खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई (191) सर्वाधिक जबकि नोएडा में न्यूनतम (136) दर्ज की गई। 

Delhi Pollution Improvement in air quality in Delhi
दिल्ली में प्रदूषण से राहत - फोटो : ANI

विशेषज्ञों के मुताबिक मिक्सिंग हाइट, हवा की मध्यम गति के कारण अगले तीन दिन प्रदूषण के औसत या खराब के निचले सिरे पर बने रहने की संभावना है। एनसीआर के दूसरे शहरों में भी एक्यूआई में सुधार है। हवा की गुणवत्ता में पीएम-10 धूलकणों का 50 फीसदी योगदान रहा। सतही हवा की गति 8-16 किलोमीटर प्रति घंटा होने के साथ ही तापमान की वजह से एक्यूआई में और सुधार की संभावना है।

Delhi Pollution Improvement in air quality in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

सर्दी के मौसम में दिन की गर्मी छुड़ा रही पसीने
दिल्ली में दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस बार दिसंबर का महीना गर्म लग रहा है। सर्दी के मौसम में दिन की गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखने के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज हुआ। इस साल नवंबर के तीसरे सप्ताह से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरु हुई थी। बावजूद इसके दिसंबर में सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री से अधिक चल रहा है। जबकि दिल्ली के कुछ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution Improvement in air quality in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री पीतमपुरा केंद्र पर रहा। इसी केंद्र पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स केंद्र्र पर अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Delhi Pollution Improvement in air quality in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में किसी तरह के पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। धूप तेज है और आसमान में बादल नही हैं। इस कारण से सूरज की गर्मी सीधे जमीन पर आ रही है। अक्तूबर के मध्य से बारिश नहीं हुई है। इस कारण से नमी का भी अभाव है। इस कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। विभाग के अनुसार, अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन एक से दो दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed