फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच दिन पहले दिया जाता था रेव पार्टी का मैसेज, बाकायदा बनाया जाता था पोस्टर संदेश

Tue, 11 Jun 2019 01:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
delhi police disclose about chatarpur rave party the message of event was given five days earlier
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम

छतरपुर एक्सटेंशन में रेव पार्टी के पर्दाफाश मामले में सोमवार को कई नए खुलासे हुए। रेव पार्टी के मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी ने बताया कि ज्यादातर रेव पार्टी छतरपुर एक्सटेंशन के धान मिल परिसर में होती थीं। धान मिल के परिसर को किराए पर लिया जाता था। परिसर में स्थित कैफे के लिए मोटा किराया दिया जाता था। पार्टी को बाकायदा नाम दिया जाता था और उसका पोस्टर मैसेज तैयार होता था। 

delhi police disclose about chatarpur rave party the message of event was given five days earlier
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम

पोस्टर में पार्टी की तारीख, कंपनी का नाम और बैंड आदि का नाम दिया जाता था। हालांकि इसमें रेव पार्टी का जिक्र नहीं होता था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पार्टी का मैसेज चार से पांच दिन पहले ही लोगों को व्हाट्स एप करते थे। इसकी सूचना सिर्फ व्हाट्स एप के जरिए ही दी जाती थी।

delhi police disclose about chatarpur rave party the message of event was given five days earlier
इन कारों में लाई गई थी शराब - फोटो : विवेक निगम

मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया आयोजक कुछ खास लोगों को व्हाट्स एप करते थे। वे मैसेज को आगे फारवर्ड करते थे।  महरौली थाना पुलिस ने रेव पार्टी से गिरफ्तार हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-43 निवासी मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी (25), गाजियाबाद में शालीमार गार्डन के शिव विहार निवासी मनीष तोमर, दिल्ली के हौजखास निवासी पीयूष दत्ता, गाजियाबाद के सराय नजर अली निवासी नवल गोयल, दिल्ली के फतेहपुर बेरी निवासी जय कुमार, दल्लूपुरा निवासी मोहित बैसला, फरीदाबाद के सेक्टर-15 निवासी चिराग और यहीं के आकाशदीप नागर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi police disclose about chatarpur rave party the message of event was given five days earlier
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम

पुलिस ने पुलकित रस्तोगी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महरौली थाना पुलिस पुलकित रस्तोगी से दूसरे आयोजक ग्रेटर नोएडा निवासी गौरव मावी व अली के बारे में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
delhi police disclose about chatarpur rave party the message of event was given five days earlier
दिल्ली में रेव पार्टी पर छापा - फोटो : अमर उजाला

गौरव व अली दबिश के दौरान फरार हो गए थे। पुलिस पुलकित रस्तोगी से पूछ रही है कि वह ड्रग्स कहां से लाता था। दबिश के दौरान पुलकित की पेंट से ही ड्रग्स बरामद हुआ था। आरोपी शराब दिल्ली के ठेकों से ही खरीदते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed