फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी कृष्ण ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, दुष्कर्म का नहीं था इरादा लेकिन...

Sat, 08 Aug 2020 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi peeragarhi 12 year old girl sexual assault case accused krishna tells what happened that day
बच्ची से दरिंदगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया है कि उसने किस दरिंदगी से 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किया। कृष्ण ने ये भी बताया कि वह बच्ची के घर में दुष्कर्म के इरादे से नहीं घुसा था और फिर क्यों उसने बच्ची को लहूलुहान कर दिया.... 

Delhi peeragarhi 12 year old girl sexual assault case accused krishna tells what happened that day
peeragarhi rape case - फोटो : अमर उजाला

शराब के लिए पैसे न होने पर चोरी के इरादे से घुसा था घर में
आरोपी कृष्ण ने पहले ठेके पर बैठकर शराब पी, जिसके बाद उसके पास शराब की दूसरी बोतल खरीदने के रुपये खत्म हो गए थे। रुपये खत्म होने के बाद ही उसने लड़की को घर में अकेला पाकर प्रवेश कर गया। लड़की ने जब उसे चोरी करते पकड़ लिया तो वह चीख-पुकार मचाने लगी। लेकिन आरोपी ने उसकी चीख को खामोश करने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया।

Delhi peeragarhi 12 year old girl sexual assault case accused krishna tells what happened that day
स्वाति मालीवाल पीड़ित परिवार से मिलीं - फोटो : ट्विटर

शांत कराने को कैंची से किया हमला
लड़की को चुप कराने के लिए आरोपी ने भले ही उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, फिर भी लड़की ने उससे पंद्रह मिनट तक संघर्ष किया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने कमरे में रखी कैंची और सिलाई मशीन से उस पर कई वार कर किए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi peeragarhi 12 year old girl sexual assault case accused krishna tells what happened that day
देशों में महिलाओं के पास नहीं है अधिकार - फोटो : AMAR UJALA

अधमरा करने के बाद किया यौन शोषण, छूटा रुमाल
अधमरी हालत होने के बाद उसका यौन शोषण भी किया। इस हाथापाई के बीच आरोपी का रुमाल घर में ही छूट गया। घर से भागते वक्त इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की पहचान हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी ने घर में प्रवेश करते वक्त चेहरे को रुमाल से ढक रखा था, जिस वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
Delhi peeragarhi 12 year old girl sexual assault case accused krishna tells what happened that day
Crime - फोटो : Twitter

आरोपी कृष्ण पर पहले से दर्ज हैं चार मामले
वेस्टर्न रेंज की जॉइंट कमिश्नर शालिनी सिंह ने बताया कि कृष्ण पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला वर्ष 2006 का है, जिसमें वह चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था और जब उसका विरोध किया गया तो उसने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा एक मामला हत्या के प्रयास का है, जबकि दो चोरी के मामले दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed