फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में फिर निर्भया कांड: सामने आई हैवानियत करने वालों की फोटो, 700 CCTV; ऑटो वालों से पूछताछ के बाद पकड़े

Thu, 07 Nov 2024 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Nov 2024 02:09 PM IST
सार

दिल्ली में एक और निर्भया कांड हुआ है। दिल्ली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन दरिदों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने ही युवती के साथ दरिंदगी की थी। 700 सीसीटीवी कैमरे और 150 से अधिक ऑटो रिक्शा वालों से पुलिस ने पूछताछ की तब दरिंदे हाथ आए।

विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Like Gangrape News Police Arrested After Scrutiny of 700 CCTV Footages
Delhi Gangrape - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली में एक और निर्भया कांड सामने है। दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी आईटीओ पर एक युवती से हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। तीन दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद ऑटो चालक ने भी युवती के साथ ऑटो में दुष्कर्म किया। बार-बार हुई हैवानियत से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। 


ओडिशा की रहने वाली युवती (34) अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से पैदल चलते हुए सराय कालेखां पहुंच गई। इस दौरान युवती के निजी अंगों से लगातार खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर उस समय गुजरे हजारों वाहनों में से किसी को युवती पर दया नहीं आई। यह घटना 10 और 11 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे घटी। 
Delhi Nirbhaya Like Gangrape News Police Arrested After Scrutiny of 700 CCTV Footages
आरोपी प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
दिल्ली पुलिस ने अब मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन दरिदों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने ही युवती के साथ दरिंदगी की थी। 700 सीसीटीवी कैमरे और 150 से अधिक ऑटो रिक्शा वालों से पुलिस ने पूछताछ की तब दरिंदे हाथ आए।

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता का अभी भी इलाज हो रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपियों की पहचान प्रमोद बाबू, प्रभु महतो और मोहम्मद शम्सुल के रूप में हुई है। 
Delhi Nirbhaya Like Gangrape News Police Arrested After Scrutiny of 700 CCTV Footages
मोहम्मद शमशुल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पकडे़ गए दरिंदे
दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर  दी। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 10 टीमें लगाई। लगातार जांच की गई, पुलिस की टीमों ने करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा ऑटो चालकों से भी पूछताछ की। तब आरोपी पुलिस के हाथ लगे। 

गंभीर हालत में मिली थी युवती
आपको बता दें कि 10 अक्तूबर की देर रात करीब तीन बजे पीसीआर पर सूचना मिली थी कि सराय काले खां इलाके में एक युवती गंभीर हालत में मिली है। यह सूचना सराये काले खां पर युवती को देखकर एक नौसेना के अधिकारी ने पुलिस को दी। नौसेना के अधिकारी ने बताया कि युवती के शरीर से खून बह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Like Gangrape News Police Arrested After Scrutiny of 700 CCTV Footages
प्रभु - फोटो : अमर उजाला
तीनों आरोपियों की पहचान हुई
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर नौसेना अधिकारी पुलिस को सूचना नहीं देते तो युवती की मौत भी हो सकती थी। एम्स में युवती के निजी अंगों का ऑपरेशन हुआ है। गहरा सदमा लगने के कारण युवती अभी एम्स के मनोचिकित्सक विभाग में भर्ती है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत से तीन आरोपियों ऑटो चालक प्रभु, कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाला प्रमोद और शमशुल लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Delhi Nirbhaya Like Gangrape News Police Arrested After Scrutiny of 700 CCTV Footages
Delhi Gangrape - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता से सोशल वर्कर बनकर मिली थी महिला सिपाही
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित युवती के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों को पकड़ने के लिए महिला सिपाही संगीता पीड़िता से सोशल वर्कर बनकर मिली थी। उसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। एसीपी ऐश्वर्या सिंह ने पीड़िता को न्याय दिलाना अपना उद्देश्य बना लिया था। पुलिस ने पीड़िता की खून से सनी सलवार गांधी स्मृति वाले सर्विस रोड से बरामद कर ली है। आरोपी प्रभु का ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed