{"_id":"6aafcf0c4fb470b02d0aec4a","slug":"ramlila-will-be-held-in-japanese-park-from-october-11-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155733-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जापानी पार्क में 11 अक्टूबर से सजेगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जापानी पार्क में 11 अक्टूबर से सजेगी रामलीला
विज्ञापन
-तीन मंजिला भव्य मंच होगा इस बार मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी स्थित जापानी पार्क में नव श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से भूमि पूजन के साथ रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। सेक्टर-11 के सामने बोट क्लब के पास आयोजित होने वाली रामलीला इस वर्ष 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। यह आयोजन का 30वां वर्ष है।
कमेटी के चेयरमैन पुष्पेंद्र रस्तोगी ने बताया कि इस बार 120 फुट लंबे और तीन मंजिला भव्य मंच पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामायण के प्रमुख पात्रों के संवाद प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के जरिए भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन स्थल पर दर्शकों के बैठने के साथ सैकड़ों वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मैदान में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि बड़ी संख्या में लोग रामलीला देख सकें। मेले में विभिन्न स्टॉल और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कमेटी की ओर से डांडिया नाइट समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक रहेगी और पौधारोपण भी किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।