दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक बार फिर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के तहत दिल्ली सरकार और एमसीडी ने मैदान को सजाने का काम शुरू कर दिया है। यहां 20 फरवरी को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मुख्यमंत्री व उनके सहयोगी मंत्री शपथ लेंगे। इससे पहले रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2013, 2015 और 2020 में शपथ ली थी और अब चौथी बार इस प्रतिष्ठित स्थान पर यह समारोह होने जा रहा है।
Delhi New CM: रामलीला मैदान में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, केजरीवाल कनेक्शन आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:16 PM IST
सार
समारोह को अधिक सुलभ बनाने के लिए मैदान में एक दर्जन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके माध्यम से पीछे बैठने वाले लोग शपथ ग्रहण समारोह को बिना किसी परेशानी के देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन