फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर की दूसरी सबसे ठंडी सुबह, बढ़ते प्रदूषण के साथ गिरा पारा, ठंड से कांपे दिल्लीवासी

Tue, 24 Dec 2019 01:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates minimum temperature of December AQI very poor
fog,winter - फोटो : amar ujala

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह भीषण ठंड के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने यानी दिसंबर में दर्ज किया गया यह दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 19 दिसंबर को तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi NCR weather updates minimum temperature of December AQI very poor
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही शहर में हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता कम हो गई। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर की ओर जा रही ट्रेनें तय समय से एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं चेन्नई निजामुद्दीन दुरंतो छह घंटे देरी से चल रही है।

Delhi NCR weather updates minimum temperature of December AQI very poor
अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं बढ़ी ठंड के कारण शहर में प्रदूषण भी बेहद खराब की श्रेणी में रहा। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता क्रमश: 500 और 300 मीटर रही, जो साढ़े आठ बजे तक दोनों स्थानों पर सुधर कर 600 मीटर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates minimum temperature of December AQI very poor
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। सप्ताह के अंत तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi NCR weather updates minimum temperature of December AQI very poor
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान के अधिकतर साफ रहने और अधिकतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।वहीं सोमवार को अधिकतम तामपान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed