पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से लगभग एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर के लोग ठिठुर रहे हैं। आज दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 19 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह बन गई है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, तेज धूप निकल रही है, इसके बावजूद ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। वहीं बात अगर दिल्ली के प्रदूषण की करें तो दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण की स्थिति कुछ बेहतर है। ज्यादातर इलाकों में वायु प्रदूषण खराब स्तर पर बना हुआ है।
Weather Today: 3.9 डिग्री के साथ 19 दिसंबर बना सीजन का सबसे ठंडा दिन, धूप निकलेगी पर जारी रहेगी ठिठुरन
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन