फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक के घर में हुई हत्या का खुला राज, पुलिस भी हैरान

Sat, 15 Jun 2019 07:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
TMC MP Abhishek maid killed her husband
अभिषेक बनर्जी के दिल्ली वाले घर में हत्या - फोटो : हिमांशु सोनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और कोलकाता की डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी की कोठी के सर्वेंट क्वाटर में सुरेश (52) की हत्या उसी की पत्नी ने सुपारी देकर कराई गई थी। जानिए क्या है पूरा मामला...

TMC MP Abhishek maid killed her husband
कुर्सी के पास बिखरा खून - फोटो : हिमांशु सोनी

मेरठ के बदमाश ने नाबालिग साथी के साथ वारदात की। साजिश सुरेश की पत्नी अंजू व आशिक पत्नी के रिश्तेदार शिवम ने रची थी। साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने अंजू व शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। अंजू का कहना है कि वह सुरेश की आदतों से परेशान हो गई थी। इसी कारण उसने साजिश रची और शिवम ने मेरठ के बदमाश को एक दोस्त के जरिए सुपारी दी। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

TMC MP Abhishek maid killed her husband
सांसद के सर्वेंट क्वार्टर में नौकरानी के पति की गला रेत कर की गई हत्या के बाद एकत्र लोग - फोटो : हिमांशु सोनी

7 और 8 जून की रात सांसद की कोठी में काम करने वाले अंजू के पति सुरेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय अंजू बेटे के साथ टहलने बाहर निकली थी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजीव कुमार की टीम ने जांच के बाद शुक्रवार को अंजू व उसके आशिक रिश्तेदार शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंजू सुरेश की जुआ खेलने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इसी कारण करीब 20 दिन पहले अंजू ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TMC MP Abhishek maid killed her husband
सीढ़ियों पर ऊपर से नीचे तक फैला खून - फोटो : हिमांशु सोनी

नाकाम रहने पर अंजू ने शिवम के साथ सुरेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। शिवम ने एक दोस्त के जरिए मेरठ के बदमाश को सुरेश की हत्या की सुपारी महज सात हजार रुपये में दी थी। साजिश के तहत बेटे को लेकर अंजू क्वार्टर से बाहर घूमने चली गई थी। पीछे से मेरठ का बदमाश नाबालिग साथी के साथ क्वार्टर में घुसा। उस समय सुरेश सो रहा था।

विज्ञापन
TMC MP Abhishek maid killed her husband
ये है वो सर्वेंट क्वार्टर जहां हुई हत्या - फोटो : हिमांशु सोनी

बदमाश ने धारदार हथियार से सुरेश का गला रेत दिया था। इसके बाद बदमाश क्वार्टर में रखे दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। शिवम ने बदमाशों को पहले ही बता दिया था कि सुपारी की पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये क्वार्टर में ही रखे होंगे। पांच हजार रुपये बदमाश को बाद में देने थे। पुलिस इस बात को लेकर सकते में है कि सुपारी किलर सांसद की कोठी तक पहुंच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed