Smog के कारण दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहीं ये दिक्कतें, देखें PICS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली : मंगलवार को साल का सबसे बड़ा स्मॉग राजधानी को देखने को मिला। सुबह उठते ही लोगों के घरों में स्मॉग हवा के साथ घुसता दिखाई दिया तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक तरफ प्रदूषण की वजह से राजनीतिक गलियारों में हंगामा शुरू हुआ तो दूसरी ओर दिल्ली वालों ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। किसी ने सरकार तो किसी ने लोगों को ही प्रदूषण का जिम्मेदार ठहराया। कई लोगों ने ट्विटर पर यह तक कह डाला कि सोमवार रात दिवाली होने की वजह से लोगों ने पटाखे चलाए थे, जिसकी वजह से प्रदूषण बढ़ गया। यह एक प्रकार का तंज कसा गया था। सोशल मीडिया पर पिछले करीब 12 घंटों से हैश स्मॉग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
फरीदाबाद : मंगलवार को दिनभर स्मॉग छाए रहने से शहर की हवा और जहरीली हो गई। प्रदूषण के लिहाज से मंगलवार का दिन सबसे खराब दर्ज किया गया। सुबह के समय विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम होने से हाईवे और बाईपास रोड पर वाहनों की रफ्तार मंद रही। लोग सूरज की किरणों को देखने के लिए तरस गए। प्रदूषण से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और सिरदर्द जैसी समस्या से शहरवासी परेशान रहे।
गुरुग्राम : ठंड शुरू होने के साथ ही साइबर सिटी स्मॉग की घनी चादर में लिपट गई है। मंगलवार को दिन भर धुंध छाई रही। प्रदूषक तत्वों के कारण हवा बेहद प्रदूषित हो गई है। वायु में पीएम-2.5 का स्तर 366 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया, जो सामान्य से सात गुणा से अधिक है। बेहद खराब होती हवा में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक साइबर सिटी में स्मॉग छाया रहेगा। हवा की गति बहुत धीमी होने और तापमान में गिरावट की वजह से प्रदूषक तत्व वायुमंडल की निचली परत पर तैर रहे हैं। इससे घने स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।