फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने की सर्जरी

Wed, 08 Nov 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
seven years old got gang raped, now is getting operated by doctors in ambedkar hospital
demo pic

कंझावला इलाके में सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर दो नाबालिग लड़कों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की सर्जरी की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

seven years old got gang raped, now is getting operated by doctors in ambedkar hospital
rape

पुलिस के अनुसार, बच्ची परिजन के साथ कंझावला इलाके में रहती है। शुक्रवार शाम बच्ची 15 वर्षीय बहन के साथ सार्वजनिक शौचालय में गई थी। उसकी बहन शौचालय के भीतर चली गई, जबकि वह बहन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान वहां बाइक से दो लड़के पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर घुमानेे के बहाने अपने साथ ले गए।

seven years old got gang raped, now is getting operated by doctors in ambedkar hospital
demo pic

कुछ देर बाद जब बच्ची की बहन शौचालय से बाहर आई तो उसने छोटी को आसपास के इलाके में तलाश की और फिर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन बच्ची की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद बच्ची इलाके में रोती हुई मिली। उसकी हालत गंभीर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven years old got gang raped, now is getting operated by doctors in ambedkar hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर

बच्ची ने बताया कि दो लड़के उसे उठाकर ले गए थे और सुनसान जगह पर गलत काम किया है। पुलिस ने बच्ची को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को घटना की जानकारी मिली और वह रात में अंबेडकर अस्पताल पहुंच गईं और रातभर वहां रुकीं।

विज्ञापन
seven years old got gang raped, now is getting operated by doctors in ambedkar hospital
रेप - फोटो : SELF

​डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो आरोपियों को पकड़कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed