फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ बॉर्डर की सीलिंग ही नहीं दिल्ली की सीमाओं पर इस वजह से भी लग रहा है लंबा जाम

Thu, 04 Jun 2020 10:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Jun 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr borders traffic is not just because of sealing but due to fastag also
यूपी गेट पर लगा ट्रैफिक जाम - फोटो : मणिकांत शर्मा
तपती धूप में नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे लोगों को हर दिन गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बॉर्डर पर बै रिकेड लगाकर पुलिस वाहन चालकों के एंट्री पास चेक कर रही थी। इस पास चेकिंग के वजह से बॉर्डर पर तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि ये बात बता दें कि जाम लगने की सिर्फ यही वजह नहीं है बल्कि इसके अलावा भी एक कारण है जिसके चलते जो सीमाएं सील हैं वहां लंबा जाम लग रहा है, जानिए क्या है वो और देखें तस्वीरें...
Delhi ncr borders traffic is not just because of sealing but due to fastag also
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रेंगता रहा। तीन घंटे तक पुलिस ने चेक गिं अभियान चलाने के बाद बैरिकेट खोल दिया। जिसके बाद वाहन चालक बगैर किसी जांच के दिल्ली में प्रवेश कर पा रहे थे।

Delhi ncr borders traffic is not just because of sealing but due to fastag also
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों का रहा, जहां पुलिस ने दूसरी तरफ बैरि केट लगाकर एंट्री पास चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर दो किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi ncr borders traffic is not just because of sealing but due to fastag also
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

बॉर्डर के दोनों तरफ पुलिस ने एनएच 9 फ्लाईओवर से भी एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। बॉर्डर के दोनों तरफ दोनों राज्यों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अपने-अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। इसकी वजह से हर दिन दिल्ली नौकरी व कारोबार के सिलसिले से आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि दोपहर के वक्त लोगों को बॉर्डर पार करने के लिए कुछ देर की सहूलियत दी जाती है।

विज्ञापन
Delhi ncr borders traffic is not just because of sealing but due to fastag also
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
फास्टैग व्यवस्था भी बनी जाम की बड़ी वजह  
गाजीपुर बॉर्डर पर एंट्री पास तो ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बन रही है। इसके साथ ही मुर्गा मंडी पर फास्टैग चेकिंग की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed