पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब श्रेणी में नीचले स्तर पर बनी हुई दिल्ली की हवा शुक्रवार को 48 अंकों की बढ़ोतरी के साथ फिर बिगड़ गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में शामिल गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर व नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। शनिवार सुबह तक दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में भी पहुंच सकती है। हालांकि, शाम तक इसमें सुधार होने की संभावना है।
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा, गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की वायु गंभीर श्रेणी में
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद रहे सबसे प्रदूषित शहर
एक दिन पहले साफ हुई एनसीआर के शहरों की हवा शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसमें मुख्य रूप से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा शामिल रहे। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद हवा के सूचकांक में बढ़ोतरी के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहे।
गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए दिल्ली के विभिन्न इलाके
दिल्ली की हवा बिगड़ने के वजह से विभिन्न इलाके भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। इसमें बवाना 452 के वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा।
आनंद विहार 431
अशोक विहार 436
बवाना 452
चांदनी चौक 419
मुंडका 411
नरेला 444
पटपड़गंज 406
पंजाबी बाग 404
विवेक विहार 429
वजीरपुर 425
नोएडा-414
ग्रेटर नोएडा- 415
गाजियाबाद-440
गुरुग्राम-318
फरीदाबाद-383