फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: बॉर्डरों पर मॉक ड्रिल कर कड़ी की जा रही है सुरक्षा, दिल्ली पुलिस में सभी जवानों की छुट्टियां रद्द  

Thu, 03 Dec 2020 07:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Kisan andolan: Security is being tightened by mock drill on the borders,Delhi Police
किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों को आंदोलन बढ़ता जा रहा है। किसान आए दिन किसी न किसी बॉर्डर को जाम कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह तैयार हो रही है। दिल्ली के बॉर्डरों पर पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। आया नगर बॉर्डर पर गुरुवार को ये जांच करने के लिए मॉक ड्रिल की गई कि अगर किसान अचानक आ गए तो उन्हें व उनके वाहनों को कैसे रोका जाएगा। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर की देखरेख में मॉक ड्रिल की गई। 



दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए बदरपुर, आया नगर, मांडी गांव, झील खुर्द, रजोकरी डीएनडी व रिंग रोड सराय काले खां पर गुरुवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। सभी बॉर्डरों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डरों पर मल्टी लेयर पिकेट चेकिंग शुरू कर दी गई है। बॉर्डरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बॉर्डर न छोडने की हिदायतें दी गई हैं। 

Kisan andolan: Security is being tightened by mock drill on the borders,Delhi Police
किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नई दिल्ली की जाने वाले सभी मार्गों पर पिकेट चेकिंग को बढ़ा दी दिया गया है। नई दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर पहले जहां करीब 70 पिकेट लगाई जा रही थी उन्हें अब बढ़ाकर 100 से ज्यादा कर दिया गया है। इन मार्गों पर करीब 800 पुलिसकर्मी किसानों को नई दिल्ली में जाने से रोकने के लिए तैनात किए गए है। नई दिल्ली के ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों के अलावा छोटे मार्गों पर भी पिकेट चेकिंग शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में जबरदस्त चेकिंग देखने को मिली। संसद मार्ग, मौलाना आजाद रोड को पूरी तरह बंद किया हुआ था।

Kisan andolan: Security is being tightened by mock drill on the borders,Delhi Police
किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गईं
किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस में सभी अधिकारी व जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बुधवार शाम को सभी जिला डीसीपी ने वायरलैस पर मैसेज फ्लैस कर आदेश दिया था कि अब किसी को छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। जो पुलिसकर्मी छुटी पर चल रहे हैं उनकी छुट्टियां रद कर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुलाया जाए। एमरजेंसी होने पर ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan andolan: Security is being tightened by mock drill on the borders,Delhi Police
किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजालाा

अन्य यूनिटों के पुलिसकर्मियों को बॉर्डरों पर लगाया गया
अभी तक थाना पुलिस ही बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रही थीं। अब अपराध शाखा, स्पेशल सेल, आथक अपराध शाखा व स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मियों को भी बॉर्डरों व अन्य जगहों पर सुरक्षा में लगा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने और अतिरिक्त पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
Kisan andolan: Security is being tightened by mock drill on the borders,Delhi Police
किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर को आरएएफ के हवाले किया गया
जंतर-मंतर व राजपथ को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के हवाले कर दिया गया है। गुरुवार को जंतर-मंतर पर आरएएफ के 100 से ज्यादा जवान तैनात थे। जंतर-मंतर के अंदर आरएएफ के जवान तैनात है, जबकि जंतर-मंतर के बाहर व मार्गों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। कई डीसीपी व एसीपी के अलावा इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को सुरक्षा में लगाया गया था। राजपथ को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इंडिया गेट को पहले से बंद कर रखा है, ताकि कोई किसान इंडिया गेट ना पहुंच जाए। इंडिया गेट पर आरएएफ, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे। यहां पर दो वाटर कैनन बसें खड़ी थीं। प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री के आवास समेत वीआईपी जगहों की सुरक्षा भी गुरुवार को बढ़ा दी गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed