दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने सरिता विहार इलाके में बैग व कार्टन में महिला के शव के टुकड़े मिलने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला जूही के पति और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने खुलासा किया कि दूसरी युवती से शादी करने के लिए उसने अपने एक भाई के साथ पत्नी के शरीर के सात टुकड़े कर दिए थे। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी और मृतक जूही की लव मैरिज थी जो एक रांग नंबर से शुरू हुई थी।
पढ़ें कैसे 4 सालों तक चली लव स्टोरी के बाद हुई शादी और फिर उसका इतना विभत्स अंजाम....
2 of 9
wife murder
- फोटो : हिमांशु सोनी
साजिद अली ने बताया कि वर्ष 2010 में गलती से उसका फोन छपरा, बिहार निवासी जूही को लग गया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। साजिद जूही से मिलने छपरा जाने लगा। और इस तरह दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी।
3 of 9
wife murder
- फोटो : हिमांशु सोनी
जूही ने बीए ऑनर्स (साइकोलॉजी) किया हुआ था। मो. साजिद ने कुरुक्षेत्र मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बी.टेक किया था। वर्ष 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी ढाई व डेढ़ वर्ष की दो बच्चियां हैं। शादी के बाद जूही के परिवारवालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे।
4 of 9
wife murder
- फोटो : हिमांशु सोनी
घर का खर्च चलाने पर भी होता था झगड़ा वर्ष 2016 में दोनों दिल्ली आ गए। मो. साजिद कोई नौकरी नहीं करता था। घर का खर्चा नहीं चलने पर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। इस दौरान मो. साजिद दूसरी युवती के संपर्क में आ गया। वह उससे मोबाइल पर बातचीत, चैटिंग व कॉल करता रहता था। वह पटना में रहने वाली इस दूसरी युवती से शादी करना चाहता था। इसीलिए उसने जूही की हत्या करने की साजिश रची।
5 of 9
wife murder
- फोटो : हिमांशु सोनी
ऐसे हुआ खूबसूरत प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत पति ने खुलासा किया कि दूसरी युवती से शादी करने के लिए उसने अपने एक भाई के साथ पत्नी के शरीर के सात टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसने अपने दूसरे भाई के साथ इन टुकड़ों को कार्टन व बैग में रखकर सरिता विहार इलाके में खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने महिला का चेहरा भी चाकू से गोद दिया था। पुलिस ने कार्टन पर लिखे गुरुग्राम स्थित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के नाम से इस गुत्थी को सुलझाया। मुख्य आरोपी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की हुई है।