फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी के विवाद में हत्या: मां पड़ी थी मृत... पिता का एक हाथ कट के लटक रहा था, हर ओर था खून ही खून, नजारा देख बेटा हुआ बेहोश

Wed, 27 Apr 2022 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi murder for water in vasant kunj son tells ordeal mother was dead father one hand chopped everywhere blood
वसंतकुंज में महिला की हत्या, पति घायल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में पहले पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी युवक ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का पति जब पत्नी को बचाने भागा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में पति का एक हाथ कटकर लटक गया। जबकि दूसरे हाथ में चाकू के गहरे घाव हो गए। गंभीर हालत में पति रमेश कुमार (52) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतका की शिनाख्त श्यामकला (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Delhi murder for water in vasant kunj son tells ordeal mother was dead father one hand chopped everywhere blood
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हमले के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से फरार हो गया था। वारदात के चंद ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन उर्फ नेपाली (30) को इलाके से दबोच लिया। उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Delhi murder for water in vasant kunj son tells ordeal mother was dead father one hand chopped everywhere blood
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक मृतका श्यामकला परिवार के साथ झुग्गी नंबर-166, दलित एकता कैंप, वसंतकुंज में रहती थी। इसके परिवार में पति रमेश कुमार के अलावा एक बेटा शिव कुमार (26) व दो शादीशुदा बेटी मंजू व अंजू हैं। बड़ी बेटी मंजू का बेटा लक्ष्मण (14) भी श्यामकला के साथ रहता था। रमेश ऑटो चालक है जबकि शिव कुमार एसी मैकेनिक हैं। खुद श्यामकला आसपास की कोठियो में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। शिव कुमार के दोस्त सुशील कुमार ने बताया कि श्यामकला की झुग्गी के बाहर एक सार्वजनिक नल लगा हुआ है। वहां आसपास के लोग पानी भरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi murder for water in vasant kunj son tells ordeal mother was dead father one hand chopped everywhere blood
मृतक महिला और उसका पति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह करीब 6.00 बजे श्यामकला पानी के डिब्बे लेकर नल पर पहुंची और पानी भरने लगी। इसी दौरान वहां पर श्यामकला का पड़ोसी अर्जुन उर्फ नेपाली भी अपने डिब्बे लेकर पहुंच गया। वह श्यामकला से डिब्बे हटाने के लिए कहने लगा। श्यामकला ने काम जाने की बात पहले उसे ही पानी भरने की गुजारिश की। लेकिन आरोपी नहीं माना और उसकी श्यामकला से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। झगड़े के दौरान आरोपी आग बबूला हो गया।

विज्ञापन
Delhi murder for water in vasant kunj son tells ordeal mother was dead father one hand chopped everywhere blood
delhi police - फोटो : अमर उजाला

वह भागकर अपने घर गया और वहां से एक बड़ा चाकू लेकर मौके पर पहुंचा। आरोपी ने चाकू से श्यामकला का लगभग पूरा गला रेत दिया। उसकी गर्दन खाल में ही लटकी रह गई। इसके बाद भी वह पीड़ित पर बेरहमी से हमला करता रहा। शोर-सुनकर रमेश बाहर आया तो उसने पत्नी को खून से लथपथ पाया। वह श्यामकला को बचाने भागा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपी सबको काटने की बात कर धमकाने लगा। बाद में आरोपी वहां से चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। मामले की सूचना करीब 7.00 बजे पुलिस को दी गई। रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि श्यामकला के शव को मोर्चरी भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आधा दर्जन टीमें बनाई। दोपहर के समय आरोपी को दबोच लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed