फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: किसी की सूनी हुई गोद तो किसी का उजड़ा सुहाग, परिजन बने जिंदा लाश, इनके दर्द को सुनने के लिए कलेजा चाहिए

Sun, 15 May 2022 04:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 May 2022 04:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mundka fire in commercial building in front of Mundka metro station
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला

मुंडका इलाके की घटना ने कई लोगों को अपनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया है। कई परिजन अभी भी अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। इस कड़ी में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिनकी शादी पांच महीने बाद होने वाली थी, लेकिन अनहोनी ने मंगेतर को बंधन में बंधने से पहले ही अलग कर दिया। 



अमन और दृष्टि की बीते वर्ष मार्च में सगाई हुई थी और इस साल नवंबर में शादी होने वाली थी। दृष्टि बीते दो सालों से इमारत में काम कर रही थीं व अमन लुधियाना में मोबाइल की दुकान में काम करते हैं। 12वीं कक्षा तक पढ़ी दृष्टि शुरुआत से ही परिवार की जिम्मेदारी को लेकर सजग थी। यही वजह है कि पिता का साया उठने के बाद दो भाइयों के साथ घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम करती थीं। 

अमन के परिजनों ने बताया कि शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि अमन का घर बसने से पहले ही उजड़ जाएगा। परिजनों ने बताया कि शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि पहचान में नहीं आ रहे हैं। दृष्टि के हाथ में पहनी हुई अंगूठी और सफेद पैंट से मृतक की पहचान हो सकी। घटना के बाद से अमन का रो-रोकर बुरा हाल है, वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि आग ने दृष्टि को उनसे छीन लिया है। 

Delhi Mundka fire in commercial building in front of Mundka metro station
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
बेटे का नहीं मिल रहा पता, मां का रो-रोकर बुरा हाल

अपने बेटे की तलाश में राजरानी अन्य पीड़ित परिवार की तरह गुम-सुम नजर आई। अस्पताल का एक कोना पकड़कर बैठी मां अपने बेटे से मिलने के लिए बार-बार रोती हुई नजर आई। राजरानी ने कहा कि बेटा नरेंद्र दो सालों से फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरा पैक करने का काम करता था। बेटे ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, लेकिन इसके बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि डीएनए जांच के बाद ही शवों का शिनाख्त हो सकेगी।


 
Delhi Mundka fire in commercial building in front of Mundka metro station
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
इकलौती कमाने वाली थी निशा

निशा की माता शनिवार को दिन भर रोते बिलखते हुए अपने बेटी की तस्वीर लिए इधर-उधर भटकती हुई नजर आई। माता मीरा देवी ने बताया कि छह बेटियों व एक बेटे में निशा इकलौती कमाने वाली बेटी थी। आठ घंटे की नौकरी कर घर का खर्च चलाती थी और परिवार की जरूरतें पूरा करती थी। इमारत की आग ने मेरी बेटी को मुझसे अलग कर दिया है। न ही डॉक्टर कुछ बता रहे हैं और न ही पुलिस कुछ कह रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mundka fire in commercial building in front of Mundka metro station
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
इमारत से कूद गई थी मेरी बेटी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं

बिहार के पटना से पहुंची मां सिल्लु देवी भी रोते हुए अपनी बेटी स्वीटी को ढूंढते हुए दिल्ली के अस्पतालों में धक्के खाते हुए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंची। लेकिन, उन्हें उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चला। सिल्लु देवी ने कहा कि उसकी सहेली इमारत का शीशा तोड़कर कूद गई थी, जिसके बाद स्वीटी को कूदने के लिए कहा। बेटी हिम्मत करने के बाद इमारत से कूद गई थी और कमर की चोट से घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बिहार से दिल्ली पहुंची हूं, लेकिन अब यहां बेटी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। नेता व अधिकारी एक दूसरे पर जवाबदेही बना रहे हैं। सिल्लु देवी ने अस्पताल पहुंचे सांसद हंसराज हंस के आगे गिड़गिड़ाकर बेटी की भी गुहार भी लगाई। 


 
विज्ञापन
Delhi Mundka fire in commercial building in front of Mundka metro station
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
शादी की सालगिरह पर दिया था कड़ा, शिनाख्त में मिली मदद

इमारत में बीते 10 वर्षों से मोहिनी भी काम करती थी। वर्तमान में वह सेल्स मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। मोहिनी के पड़ोसी अकाश ने बताया कि मोहिनी के पति विजय पाल एक निजी एयरलाइंस में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर कार्यरत हैं। विजय ने हाल ही में शादी की सालगिरह पर पत्नी को कड़ा दिया था। इसी के आधार पर मोर्चरी में शव की पहचान हो सकी। घटना के बाद से पति विजय स्तब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed