फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Mundka Fire: फायर ब्रिगेड से पहले ग्राम सभा की टीम ने संभाल लिया था मोर्चा, लोगों को बचाने में जुट गए थे बच्चे-बूढ़े और जवान

Sat, 14 May 2022 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 May 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Accident More then 100 people were rescued from the upper floor With the help of ladder
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद इमारत में शुक्रवार शाम को अचानक चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी। वहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले की बचाव दल मौके पर पहुंचता, ग्रामीण मदद को भागे। कुछ ही देर में आग लगने की खबर नजदीक मुंडका गांव में फैल गई। ग्राम सभा की टीम मौके पर मदद को भागी। लोगों को कुछ नहीं सूझा तो पास में खड़ी एक क्रेन को मौके पर ले जाया गया। क्रेन की मदद से लोगों ने एक-एक कर लोगों को ऊपरी मंजिलों से निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोग आसपास से सीढ़ियां ले आए। उनको भी लगा दिया गया। धीरे-धीरे लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर हहाकार मचा हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, लेकिन इसके बाद भी हीरों की तरह ग्रामीण आग से लोगों को निकालते रहे।
Delhi Mundka Fire Accident More then 100 people were rescued from the upper floor With the help of ladder
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग तो इसमें मामूली रूप से झुलस गए। बाद में बचाव दल मौके पर पहुंचा इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यदि समय पर लोगों को बिल्डिंग से बाहर नहीं निकाला जाता तो मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती थी। लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकाल लिया। 


 
Delhi Mundka Fire Accident More then 100 people were rescued from the upper floor With the help of ladder
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
एक ग्रामीण अनिल ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे वह मेट्रो स्टेशन के पास से होता हुआ मुंडका अपने घर जा रहा था। उसने देखा कि बिल्डिंग में आग लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Accident More then 100 people were rescued from the upper floor With the help of ladder
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
अनिल को पता था कि इमारत में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं काम करते हैं, आग के समय ज्यादातर लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। अंदर से महिलाओं की चिल्लाने की आवाज आ रही थी।


 
विज्ञापन
Delhi Mundka Fire Accident More then 100 people were rescued from the upper floor With the help of ladder
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
अनिल ने शोर मचाया और बाकी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तुरंत गांव में मैसेज कर दिया गया। इसके बाद ग्राम सभा की टीम मौके की ओर भागी। लोगों ने सीढ़ियों और क्रेन की मदद से लोगों को निकाला शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed