{"_id":"5d31a3a28ebc3e6d117f22d7","slug":"delhi-mercedes-driven-by-19-year-old-student-hits-a-car-3-crpf-constables-injured-driver-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार मर्सिडीज की जबरदस्त टक्कर से सड़क पर पलटी वैगनआर, एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार मर्सिडीज की जबरदस्त टक्कर से सड़क पर पलटी वैगनआर, एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मर्सिडीज और वैगनआर कार में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-एक में सादिक नगर के पास बीती रात एक रईसजादे ने मर्सिडीज कार से रेडलाइट जंप कर सीआरपीएफ की कैब में टक्कर मार दी। इसके बाद कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पोल से टकराकर रुक गई। इससे कैब में सवार सीआरपीएफ के एक सिपाही मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हो गए। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्सिडीज चला रहे लंदन में पढ़ रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह छुट्टियों में दिल्ली आया था। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले सिपाही नरेंद्र की ड्यूटी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में थी।
2 of 5
delhi accident
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार, सड़क दुर्घटना अर्चना कांप्लेक्स के पास सादिक नगर रेडलाइट पर (बीआरटी रोड) बृहस्पतिवार रात करीब 10:59 बजे हुई। मॉडन टाउन-दो निवासी सानिध्य गर्ग (19) सीरी फोर्ट रोड से सादिक नगर रेडलाइट के तरफ आ रहा था। कैब मूलचंद की ओर से चिराग दिल्ली की तरफ जा रही थी। सानिध्य ने रेडलाइट जंप की और कैब को जबदस्त तरीक से टक्कर मार दी। कैब को टक्कर मारने के बाद मर्सिडीज डिवाइडर और उसके बाद लाइट के पोल से टकराई।
3 of 5
delhi accident
- फोटो : अमर उजाला
कैब में बैठे सीआरपीएफ के तीन सिपाही सेक्टर-4, पुष्प विहार निवासी विनोद कुमार, पुष्प विहार में रह रहा और मूल रूप से झुंझून राजस्थान निवासी बाबूलाल यादव और किशनगढ़ राजस्थान निवासी नरेंद्र घायल हो गए। तीनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर नरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
delhi accident
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सानिध्य गर्ग को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में सानिध्य के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। सानिध्य लंदन से कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा है और छुट्टियां बिताने दिल्ली आया हुआ था। उसके पिता का सेक्टर-दो नोएडा में आयरन का बड़ा व्यवसाय है।
विज्ञापन
5 of 5
delhi accident
- फोटो : अमर उजाला
विनोद कुमार की शिकायत सानिध्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कैब विनोद कुमार के भाई की है। विनोद नरेंद्र व बाबूलाल के साथ मूलचंद की ओर गए थे और वहां से लौट रहे थे। कैब को विनोद कुमार ही चला रहा था। विनोद कुमार व बाबूलाल का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे में दोनों कारों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।